ग्वालियर

जिले में सर्दी का दौर, दिन-रात के पारे में गिरावट

अगले 24 घंटे में तापमान और गिरेगा, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी; बच्चों में मौसमी बीमारियां।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:38 PM IST
जिले में सर्दी का दौर, दिन-रात के पारे में गिरावट

भिण्ड. जिले में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रात के तापमान में गिरावट के बाद अब दिन का पारा भी लुढ़कने लगा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, रात का न्यूनतम पारा भी एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे सर्दी बढ़ेगी। शुक्रवार को सुबह से ही चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। पारे में आई इस गिरावट से सुबह और शाम की सर्दी में इजाफा हुआ है। मौसम में इस बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं खासकर छोटे बालकों में अधिक देखने को मिल रही हैं।

खेती के लिए अनुकूल मौसम

चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, ताजा भोजन करने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। किसानों के लिए यह मौसम फिलहाल अनुकूल बना हुआ है। खेतों में गेहूं की बोवनी का कार्य तेजी से चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा तापमान गेहूं की फसल के लिए बेहद उपयुक्त है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है। सर्दी का यह दौर अन्य रबी फसलों जैसे सरसों और चना के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। संयोजक: पत्रिका संवाददाता

आगे कैसा रहेगा तापमान:

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

दिनांकन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
2713.625.8
2813.825.4
2913.825.0
3013.624.8
0113.424.8
Updated on:
28 Nov 2026, 3:38 PM IST
Published on: