28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / Gwalior Amit Hablani Fruad: ‘सट्टे में हार गया था पैसे, इसलिए काट ली फरारी’, ठगे गए कारोबारियों ने किया खुलासा

Gwalior Amit Hablani Fruad: ‘सट्टे में हार गया था पैसे, इसलिए काट ली फरारी’, ठगे गए कारोबारियों ने किया खुलासा

Amit Hablani fraud case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोबाइल कारोबारी की करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। 15 कारोबारियों से माल लेकर अमित हबलानी परिवार समेत गायब हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:08 PM IST

Gwalior Amit Hablani fraud case

Amit Hablani fraud case: ठगे गए कारोबारियों ने अमित हबलानी को लेकर किए बड़े खुलासे (फोटो सोर्स- Patrika)

Amit Hablani fraud case: ग्वालियर में 15 कारोबारियों को करीब करोड़ का चूना लगाकार चंपत होने वाले मोबाइल कारोबारी अमित हबलानी का अब तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है। कारोबारियों ने बताया कि उसने दीपावली से पहले करीब 3 करोड़ का सामान क्रेडिट पर लिया था। इसके बाद 24 नवंबर से वह अपने पिता और पत्नी सहित गायब है। ठगे गए व्यापारियों का दावा है कि धोखाधड़ी का यह आंकड़ा 5 करोड़ रुपए के पार भी जा सकता है।

दुकान बेचकर फरार हो गया अमित हबलानी

व्यापारियों का आरोप है अमित को कारोबारियों का 3 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना था, लेकिन वह पैसा समेटकर भाग गया, मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे तक उसकी एक भी दुकान नहीं खुली तब शक हुआ, कुछ देर बाद पता चला कि अमित मकान और दुकान बेचकर भाग चुका है।

'शेयर बाजार और सट्टे में हार गया था पैसे'- पीड़ित कारोबारियों का खुलासा

शहर के करीब 15 मोबाइल कारोबारियों से लगभग तीन करोड़ रुपए का माल और नकदी समेटकर परिवार सहित भूमिगत हुए मोबाइल व्यापारी अमित हबलानी की करतूतों की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं। बाजार में चर्चा है कि अमित शेयर बाजार और ऑनलाइन सट्टे के दलदल में बुरी तरह फंसकर कंगाल हो चुका था। इसी कर्ज और नुकसान की भरपाई के लिए उसने सुनियोजित तरीके से ठगी का यह पूरा जाल बुना।

फरारी काटते ही बंद किया मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट भी गायब

मिली जानकारी के अनुसार, फरारी के तुरंत बाद उसने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिए है और फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स भी पूरी तरह डिलीट कर दिए है। पुलिस को अंदेशा है कि वह परिवार सहित देश छोड़कर भाग सकता है, जिसके चलते उसके पासपोर्ट और वीजा की जानकारी खंगाली जा रही हैं। ग्वालियर के दाल बाजार और इंदरगंज के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में इस सनसनीखेज धोखाधड़ी को लेकर अभी भी गहमागहमी स्थिति है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि, कारोबारी के गायब होने के करीब 36 से ज्यादा घंटे के मंथन के बाद कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने अमित हबलानी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। अमित हबलानी निवासी एस-2, सर्जन अपार्टमेंट, श्रुति एन्क्लेव, द्वारिकापुरी के खिलाफ पुलिस ने आठ कारोबारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इन कारोबारियों ने 1 करोड़ 67 लाख 86 हजार 446 रुपए के मोबाइल फोन और एसेसरीज के बिल पुलिस को सौंपे हैं।