28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / हड़ताल से रुकी सप्लाई, नहीं मिला दूध, प्रशासन संग बैठक के बाद निकली राह

हड़ताल से रुकी सप्लाई, नहीं मिला दूध, प्रशासन संग बैठक के बाद निकली राह

दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार से शुरू हुई दूधियों की हड़ताल का शुक्रवार की सुबह व्यापक असर दिखा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:49 PM IST

हड़ताल से रुकी सप्लाई, नहीं मिला दूध, प्रशासन संग बैठक के बाद निकली राह

हड़ताल से रुकी सप्लाई, नहीं मिला दूध, प्रशासन संग बैठक के बाद निकली राह, डेयरी संचालकों और दूधियों में दूध के दाम बढ़ाने पर बनी सहमति, दोपहर बाद हड़ताल समाप्त, दूध नहीं मिलने से परेशान रहे शहरवासी, चाय की दुकानें भी बंद रही, शाम को बहाल हुई सप्लाई

दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार से शुरू हुई दूधियों की हड़ताल का शुक्रवार की सुबह व्यापक असर दिखा। हालांकि दोपहर बाद जिला प्रशासन संग हुई डेयरी संचालकों और दूधियों की बैठक में दाम बढ़ोत्तरी की राह निकली और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई। लेकिन उससे पहले सुबह के समय सप्लाई नहीं होने से शहर में लोग दूध के लिए तरस गए। इस दौरान आमजन दूध के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। विशेष बात ये रही कि हड़ताल के चलते दूधियों ने शहर में एक भी दूध विक्रेता नहीं आने दिया और रैली निकालर डेयरियां भी बंद करा दी। यही वजह रही कि शहर में जहां कई घरों में सुबह की चाय नहीं बनी, वहीं शहर में शुक्रवार को 90 फीसदी चाय की दुकानें भी बंद रही।

भैंस का दूध 70 रुपए औ गाय का 55 रुपए पर सहमति

हड़ताल के चलते शहर में दूध की आपूर्ति गड़बड़ाने के चलते दोपहर में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में डेयरी संचालक यूनियन के पदाधिकारी और दूध विक्रेता दूधिया संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर बीएस श्रीवास्तव और पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। बैठक में काफी चर्चा के बाद आपसी सहमति से तय हुआ कि डेयरी संचालक दूधियों से भैंस का दूध 70 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 55 रुपए प्रति लीटर खरीदेंगे। अभी तक डेयरी संचालक दूधियों से भैंस का दूध 55 रुपए और गाय का 45 रुपए प्रति लीटर खरीदते थे। बैठक में बनी सहमति के बाद दूधियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और शुक्रवार की शाम से शहर में दूध आपूर्ति बहाल कर दी।

आमजन पर पड़ेगी मार, बिगड़ेगा बजट

शहर में दूध के दाम बढ़ोत्तरी के बाद अब आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ेगी और घर का बजट बिगडऩा तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आम ग्राहक को दूधियों से या डेयरी संचालकों से भैंस का दूध 75 से 80 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि गाय का दूध 55 से 60 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। जबकि अभी तक भैंस का दूध 60 रुपए और गाय का दूध 50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। यही वजह है कि आम आदमी की जेब पर प्रति लीटर 10 से 20 रुपए की मार पडऩा तय है।

दूधियों ने रैली निकालकर बंद कराई दुकानें

पशु चारा, पशु आहार सहित अन्य सामग्री की बढ़ी कीमतों के चलते दूधिया लंबे समय से दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे, लेकिन डेयरी संचालक इसके लिए तैयार नहीं थे। यही वजह रही कि गुरुवार 26 नवंबर को दूध विक्रेता दूधिया संघ श्योपुर ने सुबह बैठक की और दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर शिवलाल शाक्य को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल का एलान कर दिया। साथ ही गुरुवार की शाम को दूध की सप्लाई भी बंद कर दी। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही दूधिये शहर में एकत्रित हुए और बाइक रैली निकालकर शहर के सभी इलाकों में डेयरियां बंद कराई। यही वजह रही कि शहर में दूध की आपूर्ति नहीं हुई। हालांकि कई दुकानदारों ने हड़ताल के चलते गुरुवार की शाम को ही ऑर्डर देकर राजस्थान के कोटा से पैक्ड दूध मंगवा लिया, जिसकी खूब बिक्री शुक्रवार की सुबह शहर में दिखी।

शहर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूधियों ने हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद हमने डेयरी संचालक और दूधियों की बैठक ली थी। जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दूध के दाम बढ़ाने को सहमति दी है।

रूपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर, श्योपुर