28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / बदलती मौसम की परिस्थितियों से टूटा दिनचर्या-पहनावे का तालमेल

बदलती मौसम की परिस्थितियों से टूटा दिनचर्या-पहनावे का तालमेल

मौसम का बदलता मिजाज अब लोगों की सेहत पर भारी पडऩे लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 11:11 AM IST

Madhya Pradesh News

सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में अभी धूप में तेजी है। दिन और रात के तापमान में अंतर के साथ बदलती परिस्थितियों में लोग अपनी दिनचर्या और पहनावे में तालमेल नहीं बिठा पा रहे है। इसका असर अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 40 फीसदी से अधिक लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों से परेशान है।

प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीज इन समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी अच्छी-खासी है। मौसम के आंकड़े भी इस बदलाव की तस्वीर दिखा रहे हैं। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी दिन और रात के तापमान में दो गुना से ज्यादा अंतर है। ऐसे में सुबह घर से निकलते समय ठंड और दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यानी मौसम के उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर सीधा पड़ रहा है।

पानी कम पीना भी बन सकता है परेशानी

सर्दी बढऩे के साथ अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जबकि शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत बनी रहती है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और अन्य परेशानियां हो सकती है। साफ और सुरक्षित पानी का सेवन करें। बुखार होने पर खुद से दवाइयां लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, उल्टी या दस्त होने पर लापरवाही न करें।

700 की ओपीडी में 250 से ज्यादा मौसमी बीमारियों के मरीज

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 700 से 800 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 250 से ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल फीवर और बुखार जैसी समस्याओं से पीडि़त हैं। मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों में सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायतें सामने आ रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव के दौरान शरीर को तापमान के अनुसार ढालने में परेशानी होती है। इसके अलावा दूषित पानी और आसपास की अस्वच्छता भी संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और दिन में अभी तापमान सामान्य से ज्यादा है। यही वजह है कि इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वर्तमान में ओपीडी में करीब 30 से 40 फीसदी मरीज इस मौसम के उतार-चढ़ाव से प्रभावित आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

डॉ.एसएन बिंदल