28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / बिना लीज नदी किनारे मिट्टी के टीलों का हो रहा अवैध खनन, विभाग मौन

बिना लीज नदी किनारे मिट्टी के टीलों का हो रहा अवैध खनन, विभाग मौन

शहर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के बीच तेजी से पैर पसार रहा है। बिना लीज और अनुमति के नदियों के किनारे बने प्राकृतिक मिट्टी के टीलों को जेसीबी से खोदकर समतल किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:29 PM IST

Madhya Pradesh News

इससे न केवल प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है, बल्कि नदी के स्वरूप और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि, शहर के नजदीक खुलेआम चल रही इस गतिविधि पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई है।

मामला शहर के बायपास स्थित सांदीपनि विद्यालय के पीछे से निकली अमराल नदी का है। यहां नदी किनारे वर्षों से बने ऊंचे मिट्टी के टीलों पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए खुदाई की जा रही है। मिट्टी निकालने का सिलसिला इस कदर जारी है कि, प्राकृतिक रूप से बने टीले अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। जहां पहले ऊंचे टीले दिखाई देते थे, वहां अब गहरी खुदाई और समतल होती जमीन नजर आने लगी है। मिट्टी का परिवहन भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए किया जाता है।

जेसीबी के पंजों से बदल रहा नदी का स्वरूप

सांदीपनि विद्यालय और गल्र्स कॉलेज के पीछे स्थित इन टीलों के पास से मोरडूंगरी की ओर से आने वाला पानी आगे की तरफ बहता है। ऐसे में मिट्टी हटाने से नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पडऩे की आशंका है। विभागीय स्तर पर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। आखिर शहर के नजदीक प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले इस अवैध खनन पर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे!

वर्जन

शहर में मिट्टी की लीज नहीं है। यदि अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है तो हम निरीक्षण कर लेते है। वैसे हम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे है, जहां भी अवैध खनन-परिवहन की सूचना मिलती है तो वहां कार्रवाई की जाती है, जो निरंतर चलती रहेगी।

आशुतोष गौतम

खनिज अधिकारी, श्योपुर