शहर में सुबह से छाए घने कोहरे ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया था। शुक्रवार-गुरुवार की रात कोहरे से दृश्यता शून्य रही। सड़कों पर दृश्यता कम रही और लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे, लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ीं, सूरज ने कोहरे पर जीत दर्ज कर ली। दोपहर 12 बजे के बाद […]
शहर में सुबह से छाए घने कोहरे ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया था। शुक्रवार-गुरुवार की रात कोहरे से दृश्यता शून्य रही। सड़कों पर दृश्यता कम रही और लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे, लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ीं, सूरज ने कोहरे पर जीत दर्ज कर ली। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली और देखते ही देखते कोहरा छट गया। धूप के साथ ही सर्दी की चुभन कम हुई और लोगों को राहत महसूस होने लगी। कोल्ड डे से राहत रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। मध्यम से घना कोहरा भी छा सकता है। 1 से 3 फरवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
दोपहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पार्कों, छतों और घरों के बाहर लोग धूप सेंकते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक धूप का आनंद लेते दिखे। लंबे समय से चल रही ठंड के कारण सर्दी-खांसी और जुकाम से परेशान लोगों को भी दिन में राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो गया। रात में आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान के कारण रातें फिर से ठंडी हो सकती हैं और सुबह के समय कोहरा दोबारा असर दिखा सकता है।
आगे क्या
मौसम विभाग ने आगे के दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। 1 से 3 फरवरी के बीच मौसम फिर करवट ले सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। बादल छाने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और ठंड का असर कुछ बढ़ सकता है।
पारे की चाल
समय तापमान
0530 = 11.4°C
0830 = 11.2°C
1130 = 14.0°C
1430 = 20.0°C
1730 = 18.6°C