ग्वालियर

हॉकी के खिलाडियों के लिए मिलेगा ये आकर्षक उपहार, 8 सितम्बर तक कर सकते हैं अप्लाई

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की ओर से 5000 रुपये मॉडल में 50 प्रतिशत तक की राशि की जाएगी प्रदान
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 7:21 PM IST
sikha.jpg

ग्वालियर। शहर में हॉकी के खिलाडियों के लिए एसएनएस हॉकी के लिए 5000 रुपये से ऊपर मॉडल के लिए 50 प्रतिशत राशि हॉकी हृदय सम्राट को प्रदान की जाएगी। ये उपहार हॉकी इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (राजू भैया) द्वारा दिया जायेगा। इस आकर्षक उपहार को पाने के लिए खिलाडी अपने प्रशिक्षक एवं क्लब संस्था का नाम बता कर AV Sports Near Railway Hockey Stadium Gwalior MP से प्राप्त कर सकते हैं। उपहार को पाने के इच्छुक खिलाड़ी फिरोज खान, अरबाज खान मोबाइल नंबर 9425745778 पर संपर्क कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद खेल दिवस से 8 सितंबर रूप सिंह साहब के जन्मदिन तक लागू रहेगी।

इसका ऐलान रविवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस खेल दिवस के अवसर पर रविवार को रेलवे हॉकी स्टेडियम में हो रहे कार्यक्रम के दौरान किया गया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (राजू भैया) के नेतृत्व में खेल दिवस के अवसर पर हॉकी ग्वालियर एवं उत्तर मध्य रेलवे खेल समिति के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी प्रदर्शन मैच का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरमान कुरेशी, जबर सिंह राजपूत कमल किशोर ने मैच की विजेता टीम ध्यानचंद एकादश एवं उपविजेता शिवाजी एकादश टीम को ट्रॉफियां प्रदान की

ध्यानचंद एकादश ने जीता मैच
खेल दिवस पर कराये गए खेलों के प्रदर्शन में ध्यानचंद एकादश ने 3--१ से मैच जीता। टीम के कोच दीपक सिंह और मैनेजर निक्की कौशल इस मैच के विजेता रहे। वहीं शिवाजी एकादश के कोच आजम खान और मैनेजर नवनीत स्वर्णकार उपविजेता रहे। ये मैच अंपायर दीपक बाथम मोइन उद्दीन कुरेशी और टेक्निकल ऑफिसर तरुण प्रताप सिंह, कीर्तिका चंद्रा ,रितु अनामिका तिर्की, करिश्मा की मौजूदगी में हुआ।

ध्यानचंद की फोटो पर किया माल्यार्पण
पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि अरमान कुरेशी द्वारा रोहित प्रजापति को वेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच हॉकी देकर सम्मानित किया गया और सब जूनियर छह खिलाड़ियों को बोल (गेंद) देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के मुख्य सयोजक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी हसरत कुरेशी सहित दिलशाद खान, राजू चौहान, मोइन उद्दीन कुरेशी, देवकीनंदन दीपक बाथम, रियाजुद्दीन, तरुण प्रताप सिंह, DK सिंह, राम अहिरवार, शैलेंद्र साहनी, शिवकुमार वरुण, संगीता दीक्षित, कीर्तिका चंद्रा, संगीता रितु ,अनामिका तुर्की, और करिश्मा सहित मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Published on: