ग्वालियर

भोपाल से आ रहे यात्रियों के ट्रेन से लाखों रुपए के जेवरात पार

यात्रियों ने डबरा जीआरपी चौकी में दिया आवेदन
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 12:37 PM IST
Thousands of jewelery
भोपाल से आ रहे यात्रियों के ट्रेन से लाखों रुपए के जेवरात पार

ग्वालियर। भोपाल से डबरा एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे एक परिवार के बैग में रखे सोने के जेवरात बबीना- झांसी के बीच चोरी हो गए है। जब इस बात का पता चला तो डबरा उतरकर यात्रियों ने जीआरपी चौकी को आवेदन दिया और शून्य में कायमी कर प्रकरण झांसी भेज दिया है। प्रशांत सिंह पुत्र अहिवरण सिंह निवासी बैरसिया भोपाल ने दिए आवेदन में बताया कि 6 जुलाई को वह अपनी बहन और पिता के साथ पंजाब मेल से डबरा के लिए यात्रा कर रहे थे। भोपाल से कोच नं. एस.1 में बथज़् नं. 16,17,18 में बैठ गए।

यात्रा के दौरान हमने सभी सामान बथज़् नं. 16 पर रख दिया और स्वयं उस सीट पर बैठा। अन्य सीटों पर उसकी बहन और पिता थे। बीना स्टेशन पर कुछ लोग चढ़े। झांसी निकलने पर इस बात का पता चला। प्रशांत सिंह के मुताबिक उसकी बहन के करीब 40 तौला सोना के जेवरात चोरी हो गए है। जिसमें 10 तोला की करधोनी, 10 ग्राम की बेंदी, ढाई तोला के बाजू बंध, चार तोला की चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, 8 तोला का छोटा हार और 8 तोला का बड़ा हार, तीन तोला की ब्रासलेट, 10 ग्राम सूई धागा आदि जेवरात चोरी चले गए है।

यात्रियों ने बताया कि करीब 10 लाख रुपए की चोरी होना बताया है। इस संबंध में जीआरपी ने आवेदन ले लिया है। यह परिवार मस्तूरा एवं छीमक किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आ रहे थे। जीआरपी चौकी प्रभारी सुल्तानसिंह का कहना है कि आवेदन लेकर शून्य में कायमी कर ली है और वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से झांसी में मामला दजज़् किया जाएगा।

Published on: