ग्वालियर

दिन में धमकी, रात में फायरिंग: मकान कब्जाने के लिए हलवाई गैंग का उत्पात

मकान पर कब्जा करने की नीयत से एक हलवाई और उसके साथियों ने घनी बस्ती में जमकर गुंडागर्दी की। आरोपियों ने दिन में मकान मालिक को घर खाली करने की धमकी

less than 1 minute read
May 11, 2026
crime cctv

ग्वालियर. मकान पर कब्जा करने की नीयत से एक हलवाई और उसके साथियों ने घनी बस्ती में जमकर गुंडागर्दी की। आरोपियों ने दिन में मकान मालिक को घर खाली करने की धमकी दी और रात में पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन वे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

नारायण विहार कॉलोनी निवासी हार्डवेयर कारोबारी तहसीलदार ङ्क्षसह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई पूरन ङ्क्षसह राठौर के मकान में अमित राठौर नाम का हलवाई किराए पर रहता था। आरोप है कि अमित की नजर अब उनके मकान पर है। इसी बात को लेकर पिछले कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

तहसीलदार ङ्क्षसह का कहना है कि अमित अपना मकान बना चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह चाहता है कि वे अपना घर खाली कर कहीं और चले जाएं। इसी मकसद से अमित दोपहर में कुलदीप राठौर और अनिल परमार के साथ आया था। उसका इरादा जबरन मकान खाली कराने का था, लेकिन आसपास के लोग तहसीलदार ङ्क्षसह के समर्थन में आ गए, जिससे अमित और उसके साथियों को लौटना पड़ा।

आरोप है कि रात में अमित अपने साथियों के साथ पूरी तैयारी से दोबारा पहुंचा। घर के बाहर जमा होकर आरोपियों ने धमकियां दीं और फायङ्क्षरग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Published on:
11 May 2026 05:54 pm
Also Read
View All