बदरवास कस्बे के हाईवे स्थित ग्राम मांगरोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्वालियर। शिवपुरी से सटे बदरवास कस्बे के हाईवे स्थित ग्राम मांगरोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बदरवास फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है सूचना के अभाव में करीब एक घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
रफीक (४५) पुत्र नूरमोहमद निवासी पुरानी शिवपुरी, पवन (३६)पुत्र हरिराम सेन निवासी खेड़ापति कॉलोनी व अन्ना पंडित तीनों बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह गुना की तरफ से शिवपुरी आ रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: पति के सामने महिला से मारपीट कर केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
इसी दौरान जब वह ग्राम मांगरोल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जो पुलिस को सूचनान मिलने के कारण एक घंटे तक मौके पर ही तड़पते रहे। इसके बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह खबर भी पढ़ें: MINISTER लाल सिंह आर्य की जमानत अर्जी खारिज
दिल्ली की टीम होने से तत्काल मिला इलाज
बदरवास सीएससी पर मंगलवार को दिल्ली से निरीक्षण करने के लिए एक टीम आई थी जिसके चलते पूरा स्टॉफ सुबह ८ बजे ड्यूटी पर तैनात था और इसी के चलते जैसे ही घायल अस्पताल आए तो उनको तत्काल इलाज मिल गया। साथ ही समय रहते उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
सड़क पर पड़े रहे
सड़क हादसे के बाद तीन दोस्त सड़क पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक तड़पते रहे जिसकी ओर किसी ने कोई भी ध्यान नहीं दिया। हालाकि बाद में कुछ लोग आए और उन्होंने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।