ग्वालियर

सोने के भाव में सबसे बड़ी गिरावट, धड़ल्ले से बिक रहा है सोना

दीपावली तक 36 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा सकता है सोना सराफा बाजार के जानकारों का मानना है निवेश की दृष्टि से ये समय बेहतर
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2019, 4:39 PM IST
gold smuggling
Gold Rate today in Lucknow

ग्वालियर. पिछले डेढ़ महीने में सोना 1400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। अब केन्द्र सरकार द्वारा बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी ढाई फीसदी बढ़ाते हुए 12.5 फीसदी करने के बाद भी सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने के भाव में सबसे बड़ी गिरावट अब आ रही है। जिससे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में हो रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से ग्वालियर सर्राफा बाजार में सोना के भाव में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

यहां सोने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आते ही दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। सराफा बाजार के जानकार सोने में निवेश करना फायदे का सौदा बता रहे हैं। उनके मुताबिक दीपावली तक सोने के दाम 36 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकते हैं। वहीं अगर दाम कम होते हैं तो 33,500 रुपए तक जा सकते हैं, इससे नीचे जाने की उम्मीद नहीं है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सहालग की मांग खत्म होने के बाद बाजार में सोने के ग्राहक नहीं हैं।

ऐसे बढ़े दाम

विदेशी बाजार पर निर्भर रहेंगे दाम
आने वाले दिनों में सोने के दाम विदेशी बाजार पर निर्भर रहेंगे। वर्तमान में विदेश में 1400 डॉलर प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोने के दाम चल रहे हैं, यदि ये बढ़ते हैं तो यहां भी तेजी होगी।

निवेश में नुकसान नहीं
सराफा कारोबारी नरोत्तम जैन ने कहा कि सोने के निवेश में किसी तरह का नुकसान नहीं है। बजट का बिक्री पर थोड़ा असर जरूर दिखेगा। दीपावली तक सोने के दाम 36 हजार रुपए को पार कर सकते हैं। कस्टम ड्यूटी बढऩे के बाद फिलहाल बाजार में सोने की बिक्री न के बराबर है।

और भी बढ़ सकते हैं दाम
व्यवसाय संघ सराफा बाजार लश्कर सचिव सोना-चांदी सुरेश चंद्र बिंदल ने कहा कि सोने के दाम अभी आगे भी और भी बढ़ सकते हैं, इसलिए अभी यह निवेश का सही मौका है। लोगों को इसमें निवेश करना चाहिए। बजट के बाद से सोने की बिक्री पर खासा असर दिखाई दिया है।

Published on: