ग्वालियर

Diwali 2018 : 59 साल बाद बन रहा है मंगल-शनि का दुर्लभ योग,बदल जाएगी इनकी किस्मत

Diwali 2018 : 59 साल बाद बन रहा है मंगल-शनि का दुर्लभ योग,बदल जाएगी इनकी किस्मत
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2018, 6:02 AM IST
Diwali 2018
Diwali 2018 : 59 साल बाद बन रहा है मंगल-शनि का दुर्लभ योग,बदल जाएगी इनकी किस्मत

ग्वालियर। दीपों का पर्व दीपावली का त्योहार देशभर में बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी लोगों ने करीब एक महीने पहले ही शुरू कर दी थी। पंडित रामकांत शर्मा ने बताया कि इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या होती है और दीपावली पर धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। उन्होंने बताया कि 59 साल बाद इस बार दीपावली पर गुरु,शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। जिससे कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार दिवाली पर गुरु ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा। शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेगा। ये तीनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में रहेंगे। वहीं शुक्र अपनी खुद की तुला राशि में रहेगा। शुक्र के इस राशि में होने से मालव्य योग बन रहा है। इस योग में शुरू किए गए कामों से धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस वजह से दीपावली पर की गई पूजा बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

1959 में थे यह योग
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 1959 को दीपावली पर गुरु वृश्चिक में, शनि धनु राशि में था। जब बुधवार को दीपावली आती है तो ये बहुत ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती है।

साथ ही इस बार भी दीपावली बुधवार को ही है। ऐसे में ये योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहता है। व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनते हैं। शुक्र के मालव्य योग में शुरू किए गए काम ऐश्वर्य, धन और सुख प्रदान करते हैं।

चमक जाएगी किस्मत
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि इस दीपावली पर सुबह महाकाली की पूजा भी करनी चाहिए। साथ ही दोपहर में पितरों का पूजन और श्राद्ध आदि कर्म करना चाहिए। वहीं दीपावली की शाम गणेशजी,महालक्ष्मी और कुबेरदेव की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद हनुमानजी की पूजा करें। इस करने से जातक की किस्मत चमक उठेगी।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज