
ग्वालियर। सुबह रोज की तरह अपनी एक्टिवा से स्कूल की की ओर निकले छात्र की गाड़ी ट्रक के नीचे आ गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि देखने वालों के होश उड़ गए। गाड़ी का हाल देखकर तो लगता है कि सवार का बहुत बुरा हाल हुआ होगा। हालांकि हादसे में छात्र को काफी चोटें आईं हैं और उसे जेएएच के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
शहर के गिरवाई नाके पर हुए इस एक्सिडेंट से गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने ट्रक को रोक कर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
आगरा-मुंबई हाईवे पर शहर के गिरवाई नाके की ओर जा रहे ट्रक ने एक्टिवा से जा रहे छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे की वजह ट्रक चालक का ट्रक से कंट्रेाल खो जाना बताया गया है। बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर ने कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन रुकने तक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार स्टूडेंट जोर से गिरे और सड़क से टकरा कर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में घायल नवल किशोर, पद्म सिंह और सहदेव घायल हो गए, उन्हें तत्काल जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर भेज कर एडमिट करा दिया गया।
हादसा होते ही गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रैफिक जाम कर दिया। गिरवाई पुलिस थाना पास ही था, इसलिए सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर भीड़ के गुस्से का शिकार होने से बचा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैफिक जाम कर रहे लोग कार्रवाई के अलावा हादसे में जख्मी स्टूडेंट्स के लिए सरकारी मुआवजा मांग रहे थे। ड्राइवर की गिरफ्तारी और पुलिस की समझाइश के बाद ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।