ग्वालियर

शाम को जाना थी बारात, विवाद ने छीन ली परिवार की खुशियां

खेत जोतने गए लोगों पर हमलाकर पांच को घायल कर दिया
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 7:54 PM IST
two brother dead
शाम को जाना थी बारात, विवाद ने छीन ली परिवार की खुशियां

ग्वालियर। मुरैना के तिलोंधा गांव में हुए हत्याकांड में आरोपियों के घर में बुधवार को ही शादी थी। शाम को बारात जाना थी और इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। लेकिन जमीन विवाद में आरोपियों ने खेत जोतने गए लोगों पर हमला कर दो लोगों की हत्या कर पांच को घायल कर दिया। मृतक पक्ष के रविंद्र सिंह गुर्जर ने बताया, आरोपी रुस्तम सिंह की पत्नी ममता सरपंच हैं। उनके नाम पर पति दबंगई करता है। शस्त्र लाइसेंस भी महिला सरपंच के नाम है। बुधवार को आरोपी रुस्तम और राजेंद्र के ही परिवार में हथियार सिंह के बेटे लल्लो की शादी थी।

शाम को बारात जाने की तैयारी चल रही थी। रविंद्र ने बताया, उनके खेतों पर पहले भी कब्जा किया जा चुका है। यह चार बीघा खेत है जिसका पारिवारिक स्तर पर सीमांकन होने के बाद उसे जोतने की तैयारी थी। लेकिन जब सुबह हमारे पक्ष से कलियान सिंह व अन्य लोग खेत पर पहुंचे तो वहां पहले से शस्त्र लेकर बैठे रुस्तम और उनके परिवारजनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर श्रीभान को गोली लगी तो वह घर की ओर भागा बाकी लोग भी भाग आए, लेकिन आरोपियों ने घर में आकर फायरिंग करके मारा। टीआई अतुल सिंह ने बताया, जमीनी विवाद पर सरायछौला के तिलोंधा गांव में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि गंभीर घायलों में राकेश पुत्र जनक सिंह की भी ग्वालियर में मौत की खबर आई, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। सरायछौला थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे के अनुसार अभी केवल सूचना भर आई है, अधिकृत कोई जानकारी नहीं मिली है।

इनके विरुद्ध दर्ज की गई एफआइआर
हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 18 लोगों को नामजद किया है। इनमें रुस्तम सिंह गुर्जर, पत्नी ममता, राजेंद्र, महावीर, कल्याण, पवेंद्र सिंह, रामवृज, जितेंद्र, सत्यवीर, प्रदीप, रंजीत, लल्लो गुर्जर, मुनेंद्र, भूपेंद्र मौरौली, बलवीर, बाला उर्फ बलराम व अजय के नाम शामिल हैं।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना आशुतोष बागरीने कहा कि जमीनी विवाद में गोली चलने से तिलोंधा गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। पांच घायल हैं। ग्वालियर भेजे गए तीन गंभीर घायलों में भी एक की हालत गंभीर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on: