ग्वालियर

132 केवी सब-स्टेशन फूलबाग से जुड़ेंगे दो और फीडर, 1.5 लाख उपभोक्ताओं को राहत

गर्मियों में ओवरलोड और बार-बार बिजली गुल की समस्या से मिलेगी राहत

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
फूलबाग स्थित 132 केवी सब-स्टेशन से दो नए फीडर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्वालियर. गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए बिजली कंपनी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में निर्बाध पावर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए Phoolbagh Substation स्थित 132 केवी सब-स्टेशन से दो नए फीडर जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद यहां से कुल छह फीडर संचालित होंगे, जिससे करीब 1.5 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, 132 केवी फूलबाग सब-स्टेशन से 33 केवी सेवा नगर, रोशनी घर, तानसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया और फूलबाग जोन के फीडर पहले ही चार्ज किए जा चुके हैं। अब स्टेडियम और सिटी सेंटर फीडर को जोड़ने की तैयारी चल रही है। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारू होगी।

एचटी (हाई टेंशन) के उपमहाप्रबंधक राज मालवीय ने बताया कि पूर्व में इन फीडरों का संचालन Mahalgaon Substation (220 केवी) से होता था। अधिक लोड के कारण जम्पर और इंसुलेटर फटने जैसी तकनीकी समस्याएं आती थीं, जिससे बार-बार फॉल्ट और पावर कट की स्थिति बनती थी।

अब लोड बैलेंस होने से ओवरलोड की समस्या कम होगी और फॉल्ट में कमी आएगी। साथ ही चेंजओवर सुविधा से वैकल्पिक लाइन द्वारा तुरंत सप्लाई बहाल की जा सकेगी।

महाप्रबंधक (शहर वृत्त) संदीप कालरा ने कहा कि गर्मी से पहले पावर सिस्टम मजबूत करने के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Updated on:
26 Feb 2026 01:28 am
Published on:
26 Feb 2026 01:19 am
Also Read
View All

अगली खबर