ग्वालियर

Breaking : भाजपा महामंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं पर फेंकी स्याही,सवर्ण ने कराया मुंडन,see video

Breaking : भाजपा महामंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं पर फेंकी स्याही,सवर्ण ने कराया मुंडन
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 7:43 PM IST
sc st act
Breaking : भाजपा महामंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं पर फेंकी स्याही,सवर्ण ने कराया मुंडन

ग्वालियर। एट्रोसिटी एक्ट पर संसद में चुप रहने वाले देश के 545 सांसदों के विरोध में सवर्ण और पिछड़ा वर्ग समाज ने रविवार को पोरसा मेंं सामूहिक रूप से पोरसा चौराहे पर मुंडन करवाकर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही ऐलान किया हर 15 दिन में मुंडन आंदोलन होगा और शीघ्र ही मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। सवर्ण और पिछड़ा वर्ग के लोगों का कहना है जब यह मानव अधिकारों का हनन करने वाला संशोधित कानून पारित हो रहा था तो वे चुप क्यो रहे। वहीं अंबाह में एट्रोसिटी एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण-पिछड़ा वर्ग के लोग रविवार को कस्बे में भाजपा के महामंत्री के घर में विरोध जताने घुस गए।

शाम चार बजे भाजपा महामंत्री मुकेश गुप्ता के निवास पर पार्टी की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जिस में भाजपा की जिला मंत्री कंचन चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। इसकी जानकारी जब सवर्ण समाज और पिछड़ा वर्ग के लोगों को लगी तो वह मीटिंग स्थल पर एकत्रित हो गए।

बाहर विरोध की संभावना देखते हुए जब देर तक भाजपा के नेता बाहर नहीं आए तो सवर्ण पिछड़ा एकता मंच के युवा मीटिंग स्थल पर अंदर घुस गए। उन्होंने भाजपा नेताओं के सामने एससी-एसटी कानून के विरोध में नारेबाजी की।

दौरान विरोध करने वाले लोगों ने भाजपा नेताओं पर स्याही भी फेंकी। आंदोलनकारियों ने भाजपा नेताओं से कहा कि जब तक एक्ट में सुधार नहीं किया जाता तब तक किसी भी दल की कोई भी मीटिंग सफल नहीं होने दी जाएगी।

सवर्ण समाज के लोगों के आने की आहट सुनकर इस दौरान कई नेता मीटिंग स्थल से उठकर छत पर भी चले गए। बाद में मीटिंग खत्म करा कर स्वर्ण पिछड़ा एकता मंच के लोग वापस चले गए।

Updated on:
30 Sep 2018, 7:43 PM IST
Published on: