विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम के रिक्त पदों के लिए इसरो ने वेकेंसी निकाली है, इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं
ग्वालियर। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम के रिक्त पदों के लिए इसरो ने वेकेंसी निकाली है, इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए योग्यतानुसार नियुक्ति की जाएगी।
पद व संख्या : कुल पद- 33
टेक्निकल असिस्टेंट
इलेक्ट्रोनिक्स (12) पद
मेकेनिकल (11)
केमिकल (2)
सिविल (1)
कम्प्यूटर साइन्स (1)
इंस्टु्रमेंटेशन (1)
साइन्टिफिक असिस्टेंट(4)
जूनियर हिंदी ट्रंास्लेटर (1)
शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल असिसेंट पद के आवेदन के लिए उम्मीवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकम्यूनिकेशन इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर में फस्र्ट क्लास डिप्लोमा होना आवश्यक है।
फस्र्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी
इसरो में जॉब का आवेदन करने के लिए आपके पास मेकेनिकल, केमिकल, सिविल, कम्प्यूटर साइंस, इंस्टूमेंटेशन विषय में फस्र्ट क्लास का डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा साइन्टिस्ट असिस्टेंट केमेस्ट्री के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी डिग्री (केमेस्ट्री) एवं जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर इस पद के उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट WWW.VSSC.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।
सेन्ट्रल जोन कॉम्पीटिशन के लिए टीम सलेक्ट
जीवाजी विश्वविद्यालय में गत दिनों आयोजित मध्य क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन यूथ फेस्ट में चयनित पार्टिसिपेंट्स की घोषणा शुक्रवार को की गई। ये सभी प्रतिभागी 3 से 7 नवम्बर के मध्य भोपाल में आयोजित होने वाले मध्य क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालयीन यूथ फेस्ट का हिस्सा बनेंगे। इसमें साहित्यक, सांस्कृतिक व चित्रकला की विभिन्न 25 विधाओं की प्रतियोगिताओं का चयन किया गया। इनमें संचिता नाइक, वैष्णवी शर्मा, करुणा जॉन , पल्लवी लाड, रणजीत सिंह, मधुबाला, नवदीप गुर्जर, आस्था तोमर, वर्षा भीलवार ,आशा ओझा, वत्सला वासुदेव, दीप्ती महापात्रा, राहुल जाघव , दीप्ती रावत, क्षमा जादौन, ज्योत्सना, पल्लवी, वैशाली, निधि बरैया, मधु, शिवानी गुर्जर, आदित्य सिंह सिकरवार, अभिषेक सिंह राजपूत, ज्योति मिश्रा, शिवांगी सिंह सिकरवार, तान्या अग्निहोत्री, प्रसून, गोल्डी, अनूप गुप्ता शामिल हैं। चयनित दल २ नवम्बर को आई सेक्ट यूनिर्वसिटी भोपाल के लिए रवाना होगा।