
ग्वालियर/दतिया। रतनगढ़ मेला अब दो दिन दूर है। लक्खी मेले के लिए इस बार सुरक्षा भी कुछ खास रहेगी। लाखों की भीड़ की सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा वर्दीधारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। नदी हो या बीहड़ चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिखेगी। खास बात यह है कि मेले के लिए 29वीं बटालियन के मुख्लालय से ही पांच कंपनियां स्वीकृत हो गई हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में तैनात 29वीं बटालियन की जल्द ही जिले में आमद होने वाली है।
रतनगढ़ मेला 20 से 22 अक्टूबर तक लगने वाला है। चार साल पहले की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए जिला पुलिस ने भी कमर कस ली है। प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने भी इस पर नजरें गढ़ा ली हैं। प्रशासन के मुताबिक इस बार पिछली बार की तुलना में मेले में दो गुना यानी 20 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। इसीलिए पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि यहां करीब डेढ़ हजार लोग सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
इसके लिए मांग के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने अन्य जिलों की कंपनियों के अलावा 29 वीं बटालियन मुख्यालय से भी पांच कंपनियां यानी साढ़े चौर सौ बल मुख्यालय से मिलेगा। जबकि पांच कंपनियां यानी 35 के मान से प्रति कंपनी के मान से पैने दो सौ लोग अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं जिले से करीब पांच सौ का स्टाफ तो है ही। 80 लोग ट्रैफिक पुलिस के विभिन्न जिलों से आएंगे।
समाज के लोग रहेंगे वॉलंटियर के रूप में
रतनगढ़ मेले में लाखों की भीड़ मे डेढ़ हजार का फोर्स भी उतनी मदद नहीं कर सकता जिसकी दरकार है। आने वाले लोगों की मदद करने के लिए कई समाजसेवी व समुदाय विशेष के लोग भी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। इसमें साहू अन्य समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं की मदद करने का बीड़ा उठाया है। दिनेश साहू, कन्हैया लाल साहू व दीनदयाल साहू समेत अन्य समाज के लोगों ने इसके लिए प्रशासन को काम करवे वाले वॉलंटियर की सूची सौंपी है।
वन विभाग के 100 से ज्यादा रहेंगे कर्मचारी
रतनगढ़ के जंगल में टाइगर की मौजूदगी पाई जा रही है। साथ ही सिंध नदी में मगरमच्छ भी हैं। लिहाजा दर्शनार्थियों की सुरक्षा व उन्हें अलर्ट करने के लिए वन विभाग के अधिकरियों समेत 100 से ज्यादा लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वन विभाग के लोग न केवल लोगों को नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी के बारे में बताएंगे बल्कि नदी के संभावित स्थलों पर मगरमच्छ व घडिय़ालों की मौजूदगी के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।
फैक्ट फाइल
20 लाख भक्तों के आने की उम्मीद इस बार
375 एसएएफ विशेष जवान आएंगे अन्य जिलों से
175 एसएएफ मुख्यालय से मिलेंगे जवान
550 अन्य जिलों से आएगी पुलिस
12 राजपत्रित अधिकारी रहेंगे मेले में
मेले के लिए एसएएफ की दस कंपनियां मिली हैं । पांच कंपनियां मुख्लालय से तो पांच कंपनियां विशेष हैं। जिले व अन्य जिलों की पुलिस समेत करीब डेढ़ हजार अधिकारी-कर्मचारी मेले में ड्यूटी देंगे। इसमें एक दर्जन से ज्यादा राजपत्रित अधिकारी होंगे।
मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दतिया
Published on:
20 Oct 2017 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
