
ग्वालियर। बरसात के मौसम में अधिकांश फसल नष्ट हो जाने से वर्तमान में सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गए है। महज 15 दिनों के भीतर ही जहां हरा धनिया 200 रुपए प्रति किलो तो टमाटर मंडी में 50 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। यहीं नहीं सब्जियों का राजा कहा जाने वाले आलू का भाव भी दोगुना हो गया है। बताया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक सब्जियों के भाव 20 फीसदी तक और बढऩे की संभावना है। दीपावली के बाद नई फसल आने पर भी भाव कम होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही।
जिले में अभी तक 280 मिमी तक औसत वर्षा हो जाने के कारण ट्यूबवैलों के सहारे बोयी गई लौकी,तोरई की फसल खेतों में पानी भर जाने से नष्ट हो गई है। इसलिए लौकी और तोरई के भाव में 15 दिन केभीतर ही 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इसी प्रकार बैंगन, भिंडी और मिर्ची की फसल को भी बरसात ने प्रभावित किया है। नदियों का जल स्तर बढ़ जाने के कारण क्वारी नदी के कछार में स्टापडेम के पास बोई फसले भी नष्ट हो गई है।
अगस्त तक भाव 20 फीसदी से अधिक बढऩे की संभावना है। दीपावली के बाद नई फ सल आने तक भाव नीचे आने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही। जिले में 70 फीसदी सब्जियां उप्र के इटावा से आती है। बरसात के कारण आवक भी 25 फीसदी तक कम हो गई है। जिले में टमाटर, आलू, धनिया, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, अरबी, बैंगन, प्याज, कद्दू, अदरक, करेला, पालक,मूली आदि सब्जियां बाहर से आती है। हरी सब्जियों के अलावा लहसून, प्याज और अदरक भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। माना जा रहा है कि आवक कम हो जाने से भाव प्रभावित हुआ है।
सब्जी विक्रेता महफूज खां ने बताया कि बरसात के कारण फसल नष्ट हो गई है आवक कम है जबकि खपत बरकरार है। इससे भाव पर असर है। दीपावली के बाद नई फसल आएगी तभी भाव कम होंगे। मीरा कालोनी दिनेश शर्मा ने बताया कि दाले तो पहले से आसमान छू रही है अब सब्जी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है। झोला लेकर सब्जी लेने आते है भाव सुनकर घर लौटने का मन करता है। 5 सदस्यों के परिवार में रोज 100 रुपए की सब्जी चाहिए।
सब्जी के रेटों में 15 दिन में आया दोगुना अंतर