ग्वालियर

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शहर में, डिजिटल क्लास रूम का करेंगे शुभारंभ

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शहर में, डिजिटल क्लास रूम का करेंगे शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 8:01 AM IST
Venkaiah Naidu
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शहर में, डिजिटल क्लास रूम का करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर। देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 29 सितम्बर को ग्वालियर आ रहे है वे यहां ग्वालियर में मुस्कान फाउण्डेशन के द्वारा डिजिटल क्लास रूम के शुभारंभ समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ग्वालियर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मौजूद 100 से ज्यादा डिजिटल क्लासों का भी शुभारंभ करेगें।

यह कार्यक्रम शहर के फेैसीलेटिशन में आयोजित किया जाएंगा। जिसको लेकर प्रशासनिक आधिकारियों के साथ-साथ कमिश्नर,कलेक्टर,एयरफोर्स के आधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई।

आपको बता दें कि स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत सबसे पहले ग्वालियर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गोद लिए गांव चीनौर से हुई थी। जिसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे शहर और बाकी ग्रामीण एरिए में लागू करने के उद्देश्य से काम शुरू कर दिया।

जिसे अब 100 स्कूलों के रूप में शुरू किया जा रहा है। जिले के कलेक्टर मुताबिक ईरूम होगें,कम्प्यूटर,डिजिटल लर्निंग,स्कूल में 2 कम्प्यूटर लगवाए जा रहे हैं,एक रूम में प्रोजेक्टर लगाया जाएंगा।


डिजिटल क्लासों का शुभारंभ
देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार को ग्वालियर शहरी और ग्रामीण इलाकों में मौजूद 100 से ज्यादा डिजिटल क्लासों का शुभारंभ करेगें।

यह कार्यक्रम शहर के फेैसीलेटिशन में आयोजित किया जाएंगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई मंत्री और नेता सहित कांग्रेस के कई नेता और कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां लगभग पूरी की हैं। इस दौरान हवाई अडडे से मेले में फेसीलिटेशन सेंटर कार्यक्रम स्थल तक 200 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।

Published on: