
ग्वालियर. पॉश कॉलोनी डीडीनगर में रविवार को जिस्म फरोशी का धंधा चलाने वाले कारोबार से जुड़ी गिनीचुनी बातों का खुलासा कर जेल चले गए हैं। अब धंधे के मास्टरमाइंड के मोबाइल से पुलिस गिरोह को कुरेद रही है। इसमें ग्राहकों के अलावा वह लोग भी समाने आएंगे जो पकड़ से बाहर हैं।
मोबाइल के जरिए सरगना मनीष शाक्य और उसकी प्रेमिका ममता पवैया धंधा चला रहे थे। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि गिरोह पकडा गया है मनीष और ममता से ताल्लुक रखने वालों को पता नहीं था। इसलिए रविवार देर रात तक मनीष के मोबाइल पर तमाम लोगों के फोन आते रहे। आरोपी मनीष और ममता तो पूरा गिरोह पकडऩा बता रहे हैं, लेकिन उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। क्योंकि मनीष के मोबाइल में कई युवतियों के भी नंबर दर्ज हैं।
जेल भेजे आरोपी
गिरोह के बारे में पता चला है कि सरगना मनीष व्हाटसएप की डीपी पर युवती का फोटो लगाता था। यह ग्राहकों के लिए कोड होता था। फोटो देखकर ग्राहक समझ जाते थे कि युवती से बुकिंग की जा सकती है। सोमवार को आरोपी मनीष, ममता सहित पूरे गिरोह को कोर्ट में पेश किया और अदालत के आदेश पर जेल भेजा।