18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में फूलबाग से गुरुद्वारा मार्ग 2 महीने रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले जाने नया ट्रैफिक प्लान

New Traffic Plan : मार्ग पर एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम चल रहा है। इसी के चलते 19 जून से शहर का व्यस्ततम फूलबाग से गुरुद्वारा मार्ग दो महीने बंद रहेगा। ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे जाम बढ़ने और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
New Traffic Plan

New Traffic Plan (एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते मार्ग बंद Photo Source- Patrika)

Phoolbagh-Gurudwara Road :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते अब 19 जून से आगामी दो महीनों के लिए एक बार फिर फूलबाग से गुरुद्वारा के बीच दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर शहरवासियों को अवगत किया गया है।

अब फिर से मोती तबेला से मोती महल, एलआइसी तिराहा से पड़ाव आरओबी तक यातायात का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में मार्ग से रोजाना गुजरने वाले आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब फूलबाग से गुरुद्वारा और डीडी माल के सामने से मार्कंडेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरेंगे।

संकरे रास्ते और अतिक्रमण बड़ी चुनौती

बता दें कि, शहर के मोती तबेला से संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास तक सड़क की दोनों तरफ अवैध रूप से लगे हाथ ठेले और वाहन रहत हैं। दुकानों द्वारा बाहर फुटपाथ तक टेबल-कुर्सी लगी हुई है। यही कारण है कि, बाजार आने वालों को सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे में आमतौर पर यहां आधी सड़क वाहनों से घिर जाती है। अवैध रूप से दुकानों के पास ठेले खड़े होते हैं। कपड़ों के ठेले भी लगते हैं। ये स्थिति हाथी गेट बनी रहती है। यहां संकरा मार्ग है, जिसे व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। ऐसे में सिर्फ ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करना व्यवस्था का हल नहीं है।

घंटों लगा रहता है जाम

इसी रास्ते में सबसे बड़ी उलझन एलआइसी तिराहा से पड़ाव आरओबी की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहती है। पड़ाव आरओबी के इस छोर पर बाटलनेक बनती है। सिर्फ एक तरफ से वाहन आने पर यहां जाम की स्थिति बन जाती है। जब दोनों रास्तों का ट्रैफिक इस तरफ डायवर्ट होगा तो और अधिक हालात बिगड़ेंगे, इसलिए यहां ट्रैफिक प्वाइंट लगाना होगा। तभी एक-एक ओर से वाहनों को रोककर यातायात संचालित किया जा सकेगा।

देखें डायवर्जन प्लान

-फूलबाग से गुरुद्वारा और नदीगेट की तरफ आने वाले वाहन फूलबाग चौराहा से डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन लाल बाल पाल मार्ग से हाथी वाला गेट, मोती तबेला से नदीगेट की तरफ जाएंगे।

-पड़ाव पुल से नदीगेट की तरफ आने वाले वाहन एलआइसी तिराहे से मोती महल, मोती तबेला होते हुए नदीगेट जाएंगे।

-इंदरगंज, राम मंदिर, छप्परवाला पुल से फूलबाग जाने वाले वाहन शिंदे की छावनी से गुरुद्वारा से यू-टर्न लेकर मोती तबेला से मोती महल होकर जाएंगे।

-इसी तरह रामदास घाटी से फूलबाग जाने वाले वाहन नौगजा रोड होते हुए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग