ग्वालियर

बड़ी खबर : लोकतंत्र बचाओ का शंखनाद यहां से,कांग्रेस के दिग्गज नेता ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदेश में लीडरशिप के साथ सामने आए कांग्रेस
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 3:58 PM IST
Vivek Tankha statement

ग्वालियर। कांग्रेस चाहती है कि संसद चले, लेकिन भाजपा ही संसद को चलने नहीं दे रही है। भाजपा लोगों को ध्यान ज्वलंत मुद्दों से हटाने के लिए यह कर रही है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में लीडरशिप के साथ कांग्रेस को मैदान में आना चाहिए। हाईकमान सही समय पर, सही निर्णय लेगा। प्रदेश में परिवर्तन तो होगा। मप्र, छत्तीसगढ, राजस्थान में इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस समय न्याय पालिका दबाव में है। नियुक्तियां नहीं हो पा रही है। आधे से ज्यादा न्यायाधीशों के पद उच्च न्यायालय में रिक्त पड़े हैं। वहीं वे चैंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचे।उन्होंने कहा चैंबर को डायवर्सन नोटिस अवैधानिक है।

तन्खा ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि आज देश में प्रजातंत्र खतरे में है और इसे बचाने के लिए लड़ाई का शंखनाद ग्वालियर से २८ को होने वाले सम्मेलन से होगा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम ,लगातार चार दिन बंद रहेंगे देशभर के बैंक

कांग्रेस के सत्ता में आते ही लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
युवा अभिभाषकों के साथ सिटीसेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में तन्खा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के एक माह के अंदर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में अनिल मिश्रा अध्यक्ष उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ उपस्थित थे। तन्खा ने कहा कि प्रदेश में वकीलों पर हो रहे हमलों से अभिभाषक आक्रोषित हैं। कार्यक्रम में संयोजक अरविंद वर्मा, जितेन्द्र पवैया, विकास शर्मा व ज्ञान सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

Updated on:
23 Mar 2018, 3:58 PM IST
Published on: