ग्वालियर

सुबह-शाम की बारिश से मिली राहत, अब अच्छी बारिश का इंतजार

भीषण गर्मी में तीन दिन से लगातार बारिश से मिली राहत
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 11:26 AM IST
rain
madhya pradesh me barish ki sambhavna

ग्वालियर। रविवार सुबह शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई तो थाटीपुर, मुरार में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से उमस रही। दोपहर बाद धूप खिली, फिर शाम होते ही घने बादल छा गए। करीब 6 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश से लोगों को राहत मिली।

शहर में लोग अभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गर्मी, उमस से राहत मिले। वहीं सोमवार की रात को मौसम ठंडा रहने के चलते लोगों को अपने कूलर बंद करने पड़े। साथ ही सुबह से ठंडा मौसम बना हुआ है। ठंडे मौसम क चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

तीन-चार दिन तक रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी इलाहाबाद और पटना के बीच पहुंच चुका है,यह लगातार घूम रहा है। शहर के ऊपर बादल 8 किलोमीटर ऊंचाई पर हैं। हवा के दबाव से बादल नीचे आते हैं और सिस्टम का दबाव बनते ही बरसने लगते हैं।

सेवानिवृत वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे का कहना है कि अभी तीन-चार दिन तक बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश होगी। शहर पर अभी हवा के कम दबाव का चक्रवात बना हुआ है।

Published on: