Weather Update: मौसम सुबह 8 से 10 बजे के बीच तेजी बदला और इन्हीं दो घंटों में सर्दी ने दस्तक दे दी।
Weather Update: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सर्दी का पहला अहसास और पहला कोहरा सोमवार को देखने मिला। अधिकतम तापमान तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर सहित अंचल का मौसम सुबह 8 से 10 बजे के बीच तेजी बदला और इन्हीं दो घंटों में सर्दी ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर से हो गया है। यह हवा अपने साथ कश्मीर की सर्दी लेकर आ रही है। इन कारणों से सुबह घना कोहरा छा गया। जब लोगों की आंख खुली तो शहर कोहरे की आगोश में समाया था। सुबह 8 बजे उत्तरी हवा की गति बढ़ गई, जिसने सर्दी का अहसास कराया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब रात का पारा तेजी से गिरने के आसार हैं।
-मानसून विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी में लगातार सिस्टम बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहे थे, जिससे बर्फबारी कम हुई थी। इस वजह से अक्टूबर में गुलाबी सर्दी की दस्तक नहीं हुई थी। नवंबर में सर्दी जोर नहीं दिखा रही थी।
-2023 में 15 नवंबर तक रात का तापमान नीचे आया था। इस साल दिन में का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। दिन में सर्दी बढ़ी है।
-सर्दी के सीजन के 48 दिन बीत गए हैं। सर्दी के सीजन के अब 101 दिन शेष बचे हैं। दिसंबर व जनवरी में सर्दी खूब कंपकपाएगी।