
Family dispute in gwalior: एमपी के ग्वालियर शहर में शादी के 21 दिन बाद मायके गई पत्नी ससुराल वापस नहीं लौटी बल्कि उसने पति को जान से मारने और नीले ड्रम में पैक करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांग रही है। सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो और मैसेज भेज रही है। हैरान करने वाला मामला बिजौली के मुगलपुरा में सामने आया है। पत्नी की धमकियों से परेशान पति अब मदद के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।
मुगलपुरा निवासी राहुल जाटव ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती शिवपुरी निवासी राखी से हुई थी। फिर दोनों ने शादी करना तय किया। परिवार की सहमति से 14 अप्रैल को राखी से शादी हुई। 23 मई को राखी पैसा और गहना समेट कर मायके चली गई फिर वापस नहीं लौटी मायके पहुंचकर राखी के तेवर बदल गए। उसने फोन पर 5 लाख रुपए मांग रही है सोशल मीडिया पर खुला चैलेंज दे रही है कि तलाक और पैसा नहीं दिया तो उसकी हत्या कर नीले ड्रम में पैक कर देगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। ग्वालियर पुलिस अब उसकी इंस्टाग्राम आइडी की लोकेशन रही है। ताकि उसकी ट्रेस कर रही है। मौजूदगी का पता लगाया जा सके। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम भेजकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने राखी के खिलाफ धमकी और वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल अब इंतजार कर रहा है कि पुलिस कब उसकी पत्नी को पकडक़र उससे पूछताछ करेगी और उसे ब्लैकमेलिंग से निजात दिलाएगी।
राहुल ने शिकायत में बताया है राखी ने इस तरह कई शादियां की हैं वहां से भी पैसा और गहना समेट कर भागी है। सोशल मीडिया पर बंदूक दिखाती और हत्या की धमकी देती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने राखी को कॉल किया तो उसका फोन बंद मिला है।
पीड़ित पेशे से वेंडर है शादी के करीब एक महीने बाद उसकी पत्नी मायके गई थी फिर वापस नहीं लौटी है। उस पर पति ने पैसा और गहना समेट कर ले जाने का आरोप लगाया है और उसने अपने स्तर पर पता किया महिला उसके अलावा कई लोगों से शादी कर चुकी है। उसे बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।- मनीष यादव, एसडीओपी