1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर भाजपा में पदों की बरसात, घोषित होने वाले हैं सात मोर्चा अध्यक्ष

BJP Morcha President Indore: भाजपा संगठन में बड़े फेर-बदल की तैयारी, मोर्चा अध्यक्षों की सूची पहुंची भोपाल, जल्द होने वाला है ऐलान, इनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में
2 min read
Google source verification
Indore BJP Morcha President

Indore BJP Morcha President: बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश के बाद हुई तैयारी। (फोटो: MP BJP FB Page)

BJP Morcha President Indore: भाजपा संगठन में पदों की बरसात होने वाली है। लंबे समय से अटके हुए सभी सातों मोर्चा के अध्यक्षों की पैनल आखिरकार भोपाल पहुंच गई। कई दिनों के मंथन के बाद नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सूची संगठन को सौंप दी है। उन्होंने क्षेत्र के साथ सभी गुटों का संतुलन बनाने का प्रयास किया है। इधर, युवा, महिला और अजा मोर्चा में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश के बाद सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक अपनी अपनी टीम का गठन करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ जिला इकाइयों में भी नियुक्ति को लेकर पैनल बुलाई जा रही है और जहां विवाद की स्थिति नहीं है वहां की घोषणा भी हो रही है। संगठनात्मक दृष्टि से देखे तो सबसे ज्यादा बवाल इंदौर में है। जहां पर सांसद, महापौर और सांसद सहित सभी नेता अपने अपने समर्थक को उपकृत कराना चाहते है। इस बीच नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कल सभी मोर्चों की पैनल बनाकर संगठन को सौंप दी है।

युवा, महिला और अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष को लेकर था बवाल

सबसे ज्यादा बवाल युवा, महिला और अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष को लेकर था। मजेदार बात ये सामने आई कि सभी के नामों की फेहरिस्त बनाकर दी गई जिसे सभी को बता दिया गया ताकि कोई नाराज न हो। हालांकि उनमें प्रमुख दावेदारों को क्रम से रखकर चिन्हित कर दिया गया। संगठन की गाइडलाइन के हिसाब से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला इकाई के भाजपा अध्यक्ष की पसंद से ही नियुक्ति करते हंै। इधर, माना जा रहा है कि तीनों ही मोर्चों में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

एल्डरमैन की भी हो सकती है घोषणा

संगठन के साथ सत्ता में भी नियुक्तियों का दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में एल्डरमैन की घोषणा होगी। इंदौर से 12 एल्डरमैन बनाए जाना हैं, जिसमें विधायकों के अलावा सांसद व महापौर के साथ संगठन के नाम को भी तवज्जो दी गई है। इसके बाद जिला स्तरीय 23 समितियों का भी गठन होने वाला है।

ये हैं प्रमुख नाम

सबसे ज्यादा बवाल युवा मोर्चा को लेकर मचा हुआ है। पैनल में सबसे ऊपर अक्षांशु तिवारी का नाम है जो कि संघ कोटे से माना जा रहा है। इस वजह से कई जनप्रतिनिधियों ने भी खुलकर समर्थन किया। इसके अलावा अमित पालीवाल, मयूरेश पिंगले, धीरज ठाकुर और रोहित चौधरी का नाम गंभीर दावेदारों में है। महिला मोर्चा में वृंदा गौड़, माधुरी जायसवाल और श्रेष्ठा जोशी का नाम प्रमुखता है तो अजा मोर्चे में पार्षद रहे भूपेंद्र चौहान का नाम सबसे ऊपर है, उनके अलावा सोनू अहिरवार व राजेश शिरोडकर का नाम प्रमुखता से गया है।