
Travel For Rakhi Prove Costly (राखी पर घर आना पड़ रहा महंगा Photo Source- AI)
Indore News : रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर आने वाली बहनों के सामने इस बार सफर की मुश्किल भी बड़ी चुनौती बन गई है। त्योहार से पहले ही ट्रेनों में सीटें खत्म हो गई हैं और कई प्रमुख ट्रेनों में नो रूम या लंबी वेटिंग की स्थिति है। बसों का किराया पहले ही करीब 60 फीसदी तक बढ़ चुका है, वहीं अब मांग बढ़ने के साथ सीटों के दाम भी बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर फ्लाइट का किराया भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इंदौर-पुणे रूट पर दिखाई दे रही है। 25 से 27 अगस्त के बीच इंदौर आने-जाने के लिए उपलब्ध बुकिंग की स्थिति देखी गई तो प्रमुख ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है
पुणे से इंदौर आने वाली दौंड एक्सप्रेस में नो रूम के साथ 87 तक वेटिंग दिखाई दे रही है। मालवा एक्सप्रेस में 80 वेटिंग और नो रूम, अवंतिका एक्सप्रेस में 119 वेटिंग और नो रूम की स्थिति है। हमसफर एक्सप्रेस और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आने-जाने दोनों तरफ नो रूम है। उज्जैन तक आने वाली ट्रेनों में भी सीटों का संकट दिखाई दे रहा है।
त्योहार पर बाहर रहने वाली बहनों के लिए भाई के घर पहुंचना इस बार जेब पर भी भारी पड़ रहा है। सामान्य दिनों में जिस सफर के लिए लोग कम खर्च में टिकट ले लेते हैं वही टिकट अब पहले से बुक नहीं होने पर काफी महंगा पड़ रहा है। ट्रैवल एजेंट योगेश पाठक के अनुसार त्योहार नजदीक आने के साथ ट्रेन, बस और फ्लाइट तीनों में उपलब्ध सीटें तेजी से कम होंगी। ऐसे में आखिरी समय की बुकिंग और महंगी हो सकती है।
बसों में पहले ही करीब 60 फीसदी तक किराया बढ़ चुका है। ट्रैवल एजेंट के अनुसार अब कई ऑपरेटरों ने एयरलाइन की तर्ज पर डायनामिक फेयर लागू करना शुरू कर दिया है। यानी बस में सीटें कम होने के साथ किराया बढ़ता जा रहा है। इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली चार्टर्ड बसों की बुकिंग में भी कई सेवाओं में आधी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं।
रक्षाबंधन पर पुणे से इंदौर आने वाली बहनों की जेब पर सबसे ज्यादा भार पड़ रहा है। 25 से 27 अगस्त के बीच फ्लाइट की बुङ्क्षकग में पुणे से इंदौर का किराया 13,570 तक पहुंच गया है। वहीं इंदौर से पुणे जाने का किराया भी 13,391 रुपए तक है। यानी आने-जाने में एक व्यक्ति को करीब 27 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है। अन्य शहरों की तुलना में पुणे रूट पर दोनों तरफ का किराया सबसे ज्यादा है। ट्रेन में भी पुणे-इंदौर के बीच दौंड एक्सप्रेस में नो रूम और 87 तक वेटिंग की स्थिति है। ऐसे में पुणे में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इस बार राखी का मिलन सफर के लिहाज से खासा महंगा साबित हो रहा है।
-दौंड एक्सप्रेस नो रूम 87 वेटिंग
-मालवा एक्सप्रेस- 80 वेटिंग नो रूम
-अवंतिका एक्सप्रेस- 119 वेटिंग/नो रूम
-हमसफर एक्सप्रेस- नो रूम, नो रूम
-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस- नो रूम, नो रूम
-दिल्ली: 11,667 रुपए और 7,908 रुपए
-मुंबई: 10,864 रुपए और 7,124 रुपए
-पुणे: 13,570 रुपए और 13,391 रुपए
-हैदराबाद: 11,602 रुपए और 8,483 रुपए
-बैंगलूरु: 10, 952 रुपए और 7,626 रुपए
Updated on:
18 Aug 2026 02:08 pm
Published on:
18 Aug 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
