18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेन अल्फा आंदोलन : होस्टल की खिड़की से आधी रात निकली 40 छात्राएं, पैदल जाकर कुक्षी थाने पर बैठ गईं

Gen Alpha Movement : छात्राओं ने तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी के सामने छात्रावास में पर्याप्त सुविधाएं न मिलने, भोजन की गुणवत्ता और रहवास से जुड़ी परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई।
2 min read
Google source verification
Gen Alpha Movement

Gen Alpha Movement (जेन अल्फा का आंदोलन Photo Source- Patrika)

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में जनजातीय विकास विभाग के छात्रावासों में व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश अब सड़क पर नजर आने लगा है। कुक्षी तहसील के निसरपुर पुनर्वास स्थल स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास में रहने वाली करीब 40 छात्राएं रविवार रात व्यवस्थाओं से परेशान होकर छात्रावास की खिड़की से बाहर निकल आईं। रात करीब 12 बजे पैदल कुक्षी पहुंचीं और पुलिस थाना के सामने धरने पर बैठ गईं। छात्राओं के इस कदम से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।

छात्राओं ने तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी के सामने छात्रावास में पर्याप्त सुविधाएं न मिलने, भोजन की गुणवत्ता और रहवास से जुड़ी परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि, लंबे समय से समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आखिरकार उन्हें अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए रात में छात्रावास से बाहर निकलकर धरना देना पड़ा। आधी रात तक चला हंगामा, अधिकारियों ने दिया आश्वासन : धरने के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

छात्राओं ने सुनाई समस्याएं

छात्राओं ने एक-एक कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने पर जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि राज बघेल भी रात में मौके पर पहुंचे और छात्राओं से चर्चा की। अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे छात्राएं वापस छात्रावास लौटीं। सोमवार तक समाधान नहीं : हालांकि सोमवार शाम तक छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। रात में लौटते समय एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई, उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

…इधर धार में भी छात्राओं का प्रदर्शन

जिला मुख्यालय धार में भी छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश सामने आया। गंधवानी ब्लॉक के केशवी स्थित शासकीय बालिका छात्रावास की छात्राएं अपने परिजनों के साथ धार पहुंचीं और कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया। छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षका मीना सुतार पर दुव्र्यवहार करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें छात्रावास में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर भी वे आहत हैं।

कार्रवाई के निर्देश दिए

मामले को लेकर धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना का कहना है कि, हॉस्टल में जहां भी शिकायतें आईं हैं, वहां तत्काल अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जा रही है। जो भी कमियां और परेशानी हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।