
Diwali Flight Fare: दिवाली पर इंदौर से हवाई यात्रा हो रही महंगी (फोटो सोर्स- AIR India Website)
Diwali Flight Fare: दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इस बार हवाई किराए की मार पड़ रही है। त्योहार नजदीक आते ही इंदौर आने वाली उड़ानों के किराए में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में कई प्रमुख शहरों से इंदौर आने का किराया दो से तीन गुना तक पहुंच गया है। पुणे से इंदौर आने का प्री बुकिंग पर किराया करीब 5,618 है जो दीपावली के दौरान बढ़कर 16,263 तक पहुंच गया है। यानी यात्रियों को करीब 3 गुना किराया चुकाना पड़ रहा है।
बैंगलूरु रूट पर स्थिति और भी अलग दिखाई दे रही है। प्री बुकिंग में करीब 7,007 रुपए रहने वाला किराया दीपावली के दौरान उपलब्धता और बुकिंग विकल्प के हिसाब से तेजी से बढ़ रहा है। कुछ बुकिंग विकल्पों में इंदौर से बैंगलूरु का टिकट करीब 59 हजार तक बताया जा रहा है। यानी सामान्य किराए की तुलना में यह करीब 8.4 गुना तक है। हालांकि अलग-अलग एयरलाइन, फ्लाइट सीट उपलब्धता और बुकिंग समय के आधार पर किराया बदल रहा है।
हैदराबाद से इंदौर आने का किराया दीपावली पर करीब 16,641 रुपए तक पहुंच रहा है, जबकि प्री बुकिंग में यह करीब 7,322 रुपए रहता है। दिल्ली से आने के लिए करीब 10,928 रुपए किराया बताया जा रहा है, जो प्री बुकिंग 6,200 रुपए से करीब 1.8 गुना है। मुंबई से इंदौर का किराया भी करीब 12,520 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि प्री बुकिंग में यह करीब 5,674 रुपए रहता है। बेंगलूरु के नियमित उपलब्ध किराए को करीब 15,370 रुपए मानें तो यह भी प्री बुकिंग में किराए से दोगुने से ज्यादा है।
ट्रैवल कारोबारी टीके जोश के अनुसार दीपावली के आसपास दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में घर लौटते है। इससे सीमित सीटों वाली उड़ानों में मांग बढ़ती है और उपलब्ध सीटें कम होने के साथ किराया तेजी से बढ़ता जाता है।
पुणे से इंदौर: 5618-16263
बैंगलूरु से इंदौर: 7007-15370
हैदराबाद से इंदौर: 7322-16641
दिल्ली से इंदौर 6200-10928
मुंबई से इंदौर: 5674-12520
(बैंगलूरु रूट पर कुछ बुकिंग विकल्पों में किराया 59 हजार रुपए तक बताया जा रहा है। किराया बुकिंग वेबसाइट के अनुसार)
Updated on:
02 Oct 2026 02:18 pm
Published on:
02 Oct 2026 02:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
