ग्वालियर

केरोसिन डालकर महिला को जिंदा जलाया, मौत से पहले सुनाई पूरी कहानी

महुआ थाना क्षेत्र के गमहेरा गांव में पारिवारिक झगड़े को लेकर हुआ विवाद,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 7:53 PM IST
burn
Demo Pic

ग्वालियर। मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गमहेरा गांव में पारिवारिक झगड़े को लेकर महिला के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा दी जिससे अत्यधिक जलने से महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला मरणासन्न हालत में कथन दे गई थी,उसी के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मृतका के चचिया ससुर रामधर उर्फ रामाधार, उनकी पत्नी गुड्डी देवी,पुत्र कुलदीप तोमर,पुत्री शिवानी,रितु सभी तोमर के खिलाफ बलवा व हत्या का मामला दर्ज किया है।

महुआ थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि ब्रजमोहन तोमर का अपने चाचा रामाधार बगैरह से घरेलू विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर 23 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे मौका पाकर जब ब्रजमोहन तोमर की पत्नी रजनी 30 वर्ष घर में अकेली थी,तभी आरोपियों ने एक राय होकर कैरोसिन डालकर आग लगा दी।

आग लगने से उसका शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। लेकिन अस्पताल में मरणासन्न हालत में पुलिस को मृत्यु पूर्व कथन दे गई थी,उसमें उपरोक्त आरोपियों द्वारा आग लगाकर मारने की बात कही थी। रजनी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Published on: