ग्वालियर

मायके से 20 लाख नहीं लाने पर पत्नी को स्कूल संचालक करता था प्रताडि़त

चार लोगों पर आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 12:09 PM IST
Woman Commits Suicide
मायके से 20 लाख नहीं लाने पर पत्नी को स्कूल संचालक करता था प्रताडि़त

ग्वालियर. स्कूल संचालक की पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बाद उसके पति सहित 4 लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। मायके पक्ष के बयान में बताया कि संचालक दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करता था। मना करने पर प्रताडि़त करता। जिसकी वजह से खुदकुशी करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक गायत्री नगर (पिंटो पार्क) निवासी स्कूल संचालक संदीप गोस्वामी की पत्नी प्रिया गोस्वामी (29) ने 12 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

अगले दिन इलाज के दौरान प्रिया ने दम तोड़ दिया। प्रिया की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भी आ गए। उन्होंने दहेज मांगने का आरोप लगाया था। उनका तो यह भी कहना था कि हत्या हुई है। पुलिस ने उस समय मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया।

पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हुआ कि जहरीला पदार्थ खाने से ही मौत हुई है। मायके वालों के बयान लिए तो उन्होंने बताया प्रिया को मायके से २० लाख रुपए लाने के लिए संदीप और उसके घरवाले प्रताडि़त करते थे। बयानों के बाद गोला का मंदिर पुलिस ने संदीप, रामचन्द्र, दीपक और इन्द्राबाई पर एफआइआर कर ली।

बच्चे पूछते हैं कि मां कहां गई
प्रिया और संदीप की 8 साल पहले 2011 में शादी हुई थी। उनके दो बेटे शिवम और सत्यम के अलावा एक बेटी सौम्या है। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है। अक्सर वह घरवालों से सवाल पूछा करते है कि मां कहां गई है। कब लौटेगी। घरवाले उनके सवाल सुनकर चुप हो जाते है।

Published on: