
ग्वालियर। शादी का नाटक रचकर दो भाइयों पर दतिया निवासी युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने परिवार के साथ पुलिस के पास जाकर कहा कि दुष्कर्म करने वाले दंबग हैं उनके डर से वह गांव भी छोड़ चुकी है। इसलिए झांसी में पुलिस को घटना बताई थी। दंबगों के सामने उसकी बात नहीं सुनी गई। उसकी शिकायत पर विश्वविद्यालय थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी झांसी भेजी है।
विश्वविद्यालय टीआई वायएस तोमर ने बताया कि दतिया, झांसी बॉर्डर पर रहने वाली युवती ने प्रभारी एसपी अमनसिंह राठौड़ को बताया था कि सरसई निवासी राजा यादव और उसके भाई ने गैंगरेप किया है। दोनों भाई रेत का धंधा करते हैं। राजा ने उससे शादी का वादा किया था। उसे घर से भगाकर झांसी ले गया। वहां मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरा,सात फेरे लिए फिर दोनों भाइयों ने दुष्कर्म किया।
बाद में राजा उसे पत्नी बनाने से मुकर गया। झांसी पुलिस से भी घटना की शिकायत की,लेकिन सुनवाई नहीं हुई। राजा के परिचितों ने पहुंचकर मामला रफादफा कर दिया। उनके डर से वह परिवार सहित ग्वालियर में रिश्तेदारों के यहां दुबकी है।
पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रेप केस दर्ज कर केस डायरी झांसी भेजी गई है। उधर थाटीपुर पुलिस ने सचिन तेंदुलकर मार्ग के पास बस्ती में रहने वाले सुनील और गजेन्द्र जाटव पर रेप का केस दर्ज किया है। उसी बस्ती में रहने वाली युवती ने दोनों पर उसे अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें : आठ साल से शिक्षक कर रहा था गलत काम, फिर सामने आई सच्चाई