ग्वालियर

महिला को घर से उठाया फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया घिनौना काम,रोते हुए बताई सच्चाई

महिला को घर से उठाया फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया घिनौना काम,रोते हुए बताई सच्चाई
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 5:44 PM IST
police
महिला को घर से उठाया फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया घिनौना काम,रोते हुए बताई सच्चाई

ग्वालियर। डीडी नगर से एक महिला को कुछ लोग अगवा करके ले गए। जबरन उसे नशीला पदार्थ पिलाया। फिर उसे डंडों से पीटकर भाग गए। परिजन का आरोप है उसके साथ बलात्कार भी हुआ है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता घाटीगांव के राई गांव की है। वर्तमान में डीडी नगर में रहती है। करीब 20 दिन पहले अनिल गुर्जर कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा करके ले गया। फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर डंडों से पीटा।

रिश्तेदार राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया अनिल गुर्जर ने महिला से बलात्कार किया और उसे पीटा। उसकी हालत बिगड़ गई। वह सही तरीके से बोल भी नहीं पा रही थी। इस कारण वह रिपोर्ट करने भी नहीं जा सकी।

दीपावली से एक दिन पहले महिला के बच्चे अपने पिता के साथ गांव चले गए। महिला घर में अकेली थी। शुक्रवार रात को अनिल गुर्जर उसके कुछ साथी दोबारा उसके घर में घुस आए।

उसे पीटा और बलात्कार भी किया। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो महिला नग्न हालत में मिली। फर्श पर खून पड़ा हुआ था। उसने पुलिस को बुलाया। खबर मिलते ही एएसपी अमन सिंह राठोड़, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस अभी बलात्कार की बात से इनकार कर रही है।

"महिला को अनिल गुर्जर और उसके साथी कार में डालकर लेकर गए थे। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी डंडो से पिटाई हुई। मामले की जांच की जा रही है।"
यदुवीर सिंह तोमर, टीआइ महाराजपुरा थाना

Updated on:
11 Nov 2018, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज