मृतक के ससुर सुबह जब शौच के बाद हाथ धोने गए तब उन्हें कुएं की मुंडेर पर सीमा की शॉल और टॉर्च रखी मिली
ग्वालियर। जिले के खनियांधाना अंतर्गत मुहारीखुर्द मजरा गड़बतिया में रहने वाली एक महिला सीमा पत्नी बृजकिशोर लोधी सास से विवाद होने पर अपनी दो माह की बेटी कुमकुम को साथ लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकलवाए। सुबह टॉयलेट के बाद हाथ धोने कुएं पर गए ससुर को कुएं की मुंडेर पर शॉल और टॉर्च रखी मिली जिस पर उन्हें शंका हुई तो उन्होंने झांक कर कुएं में देखा तो वह दंग रह गए। क्योकि कुए में बहू और पोती की बॉडी तैरती नजर आई।
ससुर ने परिजन और पुलिस को इसके जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडीज को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शिवपुरी में खनियाधाना के मुहारी खुर्द मजरा गड़बतिया गांव में ब्रजकिशोर लोधी की 22 साल की पत्नी सीमा अपनी दो माह की बेटी कुमकुम के साथ देर रात घर के बाहर बने कुएंं में कूद गई।
कुएं में डूबने से मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतक बहु के ससुर मंगलवार की सुबह जब शौच के बाद हाथ धोने गए तब उन्हें कुएं की मुंडेर पर सीमा की शॉल और टॉर्च रखी मिली। जिस पर ससुर ने कुए में झांककर देखा तो पोती कुमकुम और बहू सीमा की बॉडी तैरती नजर आई। जिससे वह दंग रह गए।
उन्होंने तत्काल परिजन को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा व कुमकुम की बॉडी को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। हालांकि मृतका के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि सीमा का अपने पति से आए दिन विवाद होता था जिससे तंग आकर उसने सुसाइड किया है।