
ग्वालियर। सिंधिया नगर पहाड़ी पर महिला की हत्या कर उसका शव झाडि़यों में फेंक दिया। आशंका है मारने वालों ने उससे दुष्कर्म भी किया है,फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। सोमवार को चरवाहे ने शव देखा तो पहाड़ी पर बसे लोगों को घटना बताई। जिस जगह पर शव मिला है वहां नशेडि़यों की जमात इक_ा होती है, उन्होंने ही उसे अकेला देखकर दबोचा है, फिर पकड़े जाने के डर से मारकर भाग गए।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार से चली हवाओं ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
सिंधिया नगर बस्ती, जनकगंज से सटे पहाड़ पर सोमवार महिला का शव पड़ा मिला। मृतका करीब ३२ साल की थी। उसने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसके चेहरे से आधे सिर तक की खाल गायब थी,जाहिर है उसे बेहरमी से मारा गया है। बस्ती निवासी संतोष परिहार ने पुलिस को बताया मृतका तीन दिन से बस्ती में घूम रही थी।
उसे लावारिस समझ कर लोगों ने खाना पानी दिया था। रविवार दोपहर को पहाड़ी पर जाती दिखी थी। उसके पीछे बच्चों की टोली भी गई थी। सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे पता चला कि उसका शव पड़ा है।
मरने से पहले किया होगा संघर्ष
महिला के शव को पलटा तो उसके पेट के नीचे चाकू दबा था,कुछ दूरी पर एक चप्पल,टूटी चूडि़यां भी पड़ी थीं। आशंका है मरने से पहले उसने संघर्ष भी किया है। अब पुलिस उसकी पहचान के इंतजार में है। उसका पहनावा और हुलिया देहाती लग रहा है, इसलिए घाटीगांव, पनिहार सहित आसपास के इलाकों से लापता महिलाओं के बारे मंें जानकारी जुुटा रही है।
सिर्फ चेहरे पर हमला
शव करीब 36 घंटे पुराना है। उसका पूरा शरीर सही हालत में था, सिर्फ आधा चेहरा और सिर की खाल गायब थी। शव को अगर जानवरों ने चीथा होता तो उसका मांस भी गायब होता। इससे जाहिर है सुनियोजित तरीके से उसका चेहरा बिगाड़ा है, जिससे शव की पहचान नहीं हो सके।
"महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उस केे बाद पता चलेगा उसके साथ क्या हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।"
संजीव नयन शर्मा, जनकगंज टीआइ