
(फाइल फोटो)
ग्वालियर। शहर के जनकगंज क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा में रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा से पहले दोस्ती की फिर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। युवक ने छात्रा को किसी बहाने से अपने घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसको ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। बाद में जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी करने से मुकर गया।
इसके बाद युवती ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी राहुल कुमार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें : धूमधाम से चल रही थी शादी तभी आ धमकी पुलिस, बैरंग लौटी बारात
शिकायत में युवती ने बताया कि तीन साल पूर्व पड़ोसी राहुल ने उससे दोस्ती की और एक दिन उसे घर पर बुलाया। घर पर उस समय वह अकेला था। युवती वापस जाने लगी तो राहुल जबरन उसे अंदर ले गया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बदनाम करने व शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।