
ग्वालियर। पति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर रायपुर का एक युवक पांच महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब नौकरी नहीं मिली तो पीडि़ता ने विरोध किया,इस पर उसने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पीडि़ता बहोड़ापुर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता भोपाल की रहने वाली है।
आनंद नगर में अपने पति के साथ रहती है। पति प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी सतीश सोनी निवासी रायपुर उनका दूर का रिश्तेदार था,इसलिए उनके घर आना-जाना था।
महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह चाहती थी कि पति की सरकारी नौकरी लग जाए। सतीश ने उसे भरेासा दिलाया कि उसकी अच्छी पहचान है, उसके पति की सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके चलते जब पति घर में नहीं होता तो सतीश उसके घर आकर जबरन शारीरिक शोषण करता।
पीडि़ता का कहना है 1 जनवरी से अब तक उसने दो बार जबरन शारीरिक शोषण किया। नौकरी की बात कहने पर वह टाल मटोल कर जाता।
वह समझ गई कि सतीश उसके साथ खिलवाड़ कर रहा है। उसने विरोध किया तो सतीश ने उसे धमकाया। रविवार को पीडि़ता बहोड़ापुर थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताकर सतीश के खिलाफ एफआइआर कराई।
महिला ने किया विरोध
महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसका सतीश ने फायदा उठाते हुए कहा कि उसकी अच्छी पहचान है,उसके पति की वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके चलते जब पति घर में नहीं होता तो सतीश उसके घर आकर जबरन शारीरिक शोषण करता। जब उसने विरोध किया तो सतीश ने उसे धमकाया।