ग्वालियर

चार महीने पहले हुई थी शादी, पति के घर से निकलते ही लगा ली फांसी

पति बाइक की सर्विस कराने चला गया लौटकर आया तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 2:14 PM IST
woman suicide by hanging self at home
चार महीने पहले हुई थी शादी, पति के घर से निकलते ही लगा ली फांसी

ग्वालियर। होटल से खाना लाकर पत्नी को खिलाया फिर बाइक की सर्विस कराने चला गया। करीब 4 घंटे बाद घर लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया। ससुरालपक्ष का कहना है न कोई झगड़ा हुआ न कोई परेशानी थी,फिर फांसी क्यों लगाई कुछ नहीं बता सकते। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीगंज निवासी भारती (23) पत्नी राजकुमार प्रजापति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भारती और राजकुमार की चार महीने पहले 8 मार्च को शादी हुई थी।

ससुरालवालों का कहना है सब कुछ ठीक चल रहा था। भारती ने खाना नही बनाया तो राजकुमार होटल से खाना लाया। फिर बाइक की सर्विस कराने चला गया। उसी दौरान भारती ने दरवाजा बंद कर छत के पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम करीब 4 बजे राजकुमार घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज दी कोई जबाब नहीं मिला। रोशनदान से झांका तो भारती फांस पर लटकी हुई थी। पुलिस का कहना है घरवाले गमगीन थे, इसलिए पूछताछ नहीं हो सकी।

तीन दिन पहले ही मायके से आई थी
राजकुमार और भारती दोनों की पहले भी शादी हो चुकी है। दोनों की यह दूसरी शादी थी। भारती का चार शहर का नाका पर मायका है। सुसरालवालों ने बताया अक्सर वह मायके जाती रहती थी। तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी।

Published on: