ग्वालियर

देश की सुरक्षा के लिए प्रदेश में यहां तैयार होंगी महिला सैनिक, यह है प्लान

Women soldiers will be ready in schools to protect the country : जिला मुख्यालय के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण छात्राओं से मांगे ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए आवेदन
2 min read
Sep 06, 2019
Women soldiers will be ready in schools to protect the country
अब देश की सुरक्षा के लिए स्कूलों में तैयार होंगी महिला सैनिक, ये है निर्देश

ग्वालियर। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए अब सरकारी स्कूलों में महिला सैनिक तैयार की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली कक्षा 12 वीं की छात्राओं को पैरामिलिट्री फोर्स के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से पहले लिखित टेस्ट भी लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक करेगे। इसमें करीब 50 उन छात्राओं का चयन किया जाएगा,जो पैरामिलिट्री फोर्स में जाना चाहती है।

इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद डीइओ वकील सिंह रावत के द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी भारत सिंह सिकरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। बताया गया है कि पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग में शामिल होने वाली छात्राओं का चयन करने की कार्रवाई शिक्षा विभाग को 10 सितंबर तक पूर्ण करनी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने छात्राओं से 5 सितंबर तक आवेदन मांगे है।

कक्षा 10 वीं में 50 फीसदी अंक होना जरुरी
बताया गया है कि पैरामिलिट्री फोर्स के प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए छात्राओं की उम्र 18 वर्ष होना जरुरी है। जबकि जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत और कक्षा 10 वीं में 50 फीसदी अंक होना जरुरी है। जबकि छात्रा की ऊंचाई 153 सेमी या इससे अधिक होना चाहिए। जबकि वजन ऊचाई के अनुपात में हो।

पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण
दरअसल भारत शासन द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण देने की तैयारियां की जा रही है। इसलिए छात्राओं को पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की भर्ती में शामिल होने के लिए कक्षा 12 वीं की छात्राओ केा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षणकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। इसमें अलग-अलग विषय के 100 नंबरों की परीक्षा भी होगी। पुलिस विभाग और एनसीसी अधिकारियों के सहयोग से फिजिकल परीक्षा ली जाएगी।इसके अलावा छात्राओं की लिखित परीक्षा भी ली जाएगी।

यह स्कूल संचालित है जिला मुख्यालय पर
जिला मुख्यालय पर चार सरकारी हायरसेकंडरी स्कूल संचालित है। जिनमें शासकीय उत्कृष्ट स्कूल, कन्या हायरसेकंडरी स्कूल, श्री हजारेश्वर उमावि और मॉडल स्कूल शामिल है।

नोडल अधिकारी भारत सिंह सिकरवार ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस में भर्ती होने की इच्छुक छात्राएं अपने स्कूल के प्राचार्य के पास अपना आवेदन 5 सितंबर तक जमा करा सकती हैं। आवेदन करने वाली छात्राओं का लिखित टेस्ट होगा, जो टेस्ट में उत्र्तीण होंगी, उनको प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा।

Updated on:
05 Sept 2019 07:36 pm
Published on:
06 Sept 2019 09:00 am