ग्वालियर

बाहर पत्नी देख रही थी बारात, कमरे के अंदर पति कर रहा था सुसाइड

बाहर पत्नी देख रही थी बारात कमरे के अंदर पति कर रहा था सुसाइड

2 min read
Apr 21, 2018
Young Man Commits Suicide
suicide

ग्वालियर। पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी घर के बाहर खड़ी होकर बारात देखने लगी, तभी पति ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तब उसने देखा तो वह दंग रह गई। उसने आसपास के लोगों और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गुढ़ागढ़ी का नाका निवासी कपिल कुशवाह (३५) पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को उसने शराब पी ली, इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। तंग आकर पत्नी घर के बाहर आकर खड़ी हो गई। उसी वक्त घर के सामने से बारात निकली तो उसे देखने लगी,तभी कपिल पहली मंजिल पर कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

कपिल के पिता का निधन हो चुका है। घर में पत्नी के अलावा बूढ़ी मां और दो बच्चे हैं। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया।

पति से झगड़ी, बेटी को पीटा, फिर कर ली खुदकुशी
उटीला थाना क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। टाकोली निवासी कृष्णा यादव की पत्नी सुनीता (३५) ने सुबह करीब ८ बजे फांसी लगाई। कृष्णा पेशे से ड्राइवर है।

सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से सुनीता का झगड़ा हो गया। बेटी ने कुछ कहा तो उसे चांटा जड़ दिया, इसके बाद वहां से चली गई। कुछ देर बाद घरवाले कमरे में पहुंचे तो सुनीता फांसी पर झूल रही थी। सुनीता और कृष्णा की शादी को १० साल बीत गए हैं, ३ बच्चे हैं। उटीला पुलिस मर्ग कायम कर लिया।

Published on:
21 Apr 2018 02:27 pm