
ग्वालियर। थाना क्षेत्र इंदरगढ़ के खड़ौआ गांव में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी ढाई माह पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी मायके में थी। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कि इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत खड़ौआ में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों के चलते सूरज (22) पुत्र गंगाराम पटवा ने अपने घर में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक खेती किसानी का काम करता था। बताया गया है कि रविवार की शाम सूरज अपने आंगन में माता-पिता एवं परिवार के साथ बैठा था और खाना खाकर अंदर कमरे में चला गया। सुबह लोगों ने देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ है।
पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर सूरज के शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़ें : इस गांव में हुआ कुछ ऐसा विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
ढाई माह पहले ही हुई थी शादी
सूरज की शादी अपैल 18 में हुई थी। और उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम जुगरातपुरा जिला जालौन गई हुई थी। सूरज ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नही हो सका है।
पुलिस इसकी जांच में जुटी हुईहै और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया है।