ग्वालियर

रात 12 बजे मोबाइल पर की बात,सुबह कमरे में मिली डेड बॉडी

रात 12 बजे मोबाइल पर की बात,सुबह कमरे में मिली डेड बॉडी
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 1:55 PM IST
youth suicide
रात 12 बजे मोबाइल पर की बात,सुबह कमरे में मिली डेड बॉडी

ग्वालियर। आपागंज (माधौगंज) के शीतला कॉलोनी गली नम्बर एक में रहने वाले दौलतराम के 18 वर्षीय बेटे अमन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले युवक की रात 12 बजे मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद कुर्सी पर खड़े होकर गले में फंदा बांधकर फांसी पर झूल गया। पुलिस के मुताबिक अमन अग्रसेन मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता था।

रात को घरवालों के साथ खाना खाकर पहली मंजिल पर सोने चला गया। सुबह करीब ८ बजे उसके छोटे भाई ने देखा तो अमन फांसी पर लटका हुआ मिला।इस संबंध में माधौगंंज टीआई विनय शर्मा का कहना था कि मोबाइल को जब्त कर जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर लिया है।

पलंग पर पड़ा था मोबाइल
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो पलंग पर अमन का मोबाइल पड़ा मिला। उसे चेक किया तो मालूम चला आखिरी बार रात करीब १२ बजे उसकी फोन पर किसी से बात हुई थी। फूफा महेश का कहना है किसी लड़की से बात हुई थी, लेकिन वो कौन लड़की है वे नहीं जानते। किससे और क्या बात हुई पता लगा रहे हैं

रात को मोबाइल पर की बात
मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन कपड़े की दुकान पर काम करता था। वह रोज की तरह रात को घरवालों के साथ खाना खाकर पहली मंजिल पर सोने चला गया। रात को उसने मोबाइल पर किसी से बात भी की इस दौरान उसे सोने के लिए कहा गया तो वह अपने कमरे में फिर से चला गया। उसके बाद सुबह जब उसका भाई उसे जगाने के लिए पहुंचा तो फांसी पर लटका हुआ मिला।

Published on: