ग्वालियर

चार दिन से लापता था यह युवक फिर मिला इस हाल में,पुलिस भी रह गई हैरान

चार दिन से लापता था यह युवक फिर मिला इस हाल में,पुलिस भी रह गई हैरान
2 min read
• •
May 02, 2018
youth dead body

ग्वालियर। चार दिन से लापता मुकुल अग्रवाल (१९) का शव मंगलवार को सागरताल में उतराता मिला है। मुकुल की जेब में उसका पर्स रखा था, लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस कह रही है उसने सुसाइड किया है। लेकिन परिजन को उसके साथ साजिश का शक है।पुलिस ने बताया छोटा बाजार निवासी मुकुल पुत्र श्रीकृष्ण अग्रवाल २८ अप्रैल की सुबह ११:३० बजे घर से निकला था। तब से लापता था। मुकुल दाल बााजर में मासाला कारोबारी के यहां नौकरी करता था।

उसके पिता भी दालबाजार में नौकरी करते हैं। मुकुल की किसी से दुश्मनी नहीं थी। २८ अप्रैल शाम करीब ४:३० बजे पड़ोसी दोस्त से आखिरी बार बात हुई थी। फिर मुकुल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने दोस्त, रिश्तेदारों के घर के अलावा हर संभव ठिकाने पर उसे तलाशा। राकेश अग्रवाल ने बताया भतीजे मुकुल को तलाशते हुए सागरताल भी गए थे। वहां मंदिर और दूसरे धार्मिक स्थल पर लोगों को मुकुल का फोटो और अपना मोबाइल नंबर दे आए थे।

मंगलवार सुबह उनमें से किसी ने फोन कर बताया सागरताल में युवक का शव तैर रहा है। वहां पहुंचे तो शव मुकुल का ही निकला। तलाशी में उसकी जेब से पर्स और उसमें करीब ढाई सौ रुपए और आधार कार्ड भी मिला। लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस कह रही है कि शव करीब चार दिन पुराना है।

आशंका है मुकुल ने २८ अप्रैल को ही तालाब में छलांग लगाई है। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहंीं है। उनका कहना है मुकुल का मोबाइल गायब होने से उन्हेंं उसके साथ साजिश की आशंका है।

Published on:
02 May 2018 06:50 pm