ग्वालियर

दो युवतियों के प्यार में फंसा पूर्व जिपं सदस्य, पहली पत्नी ने दी ऐसी सजा तो दूसरी ने कर डाला यह हाल

youth एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। जब युवक द्वारा दूसरी शादी करने की बात पहली पत्नी को पता चली तो वह सीधे अपनी ससुराल आकर

2 min read
Sep 18, 2017
lover

ग्वालियर/शिवपुरी। एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। जब युवक द्वारा दूसरी शादी करने की बात पहली पत्नी को पता चली तो वह सीधे अपनी ससुराल आकर बैठ गई और जमकर हंगामा कर दिया। पत्नी द्वारा हंगामा किए जाने से नाराज ससुरालीजनों ने तुंरत महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सभी ससुरालीजनों को थाने में लाकर बैठा दिया।

शिवपुरी के कोलारस के लुकवासा कस्बे में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर सोमवार की सुबह उसकी वो बहू आकर बैठ गई, जिसने कोर्ट में मामला लगा रखा है। सुबह से शाम तक वो बहू बैठी रही और शाम को जब उसने हंगामा किया तो पूर्व जिपं सदस्य ने पुलिस बुलवा ली। पुलिस उन सभी को कोलारस थाने ले गई। लुकवासा निवासी मनोज पुत्र शिवनारायण परिहार (पूर्व जिपं सदस्य) की शादी पूर्व में अनंतपुर निवासी प्रीति पुत्री कल्याण परिहार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रीति अपनी ससुराल छोड़कर मायके में जाकर रहने लगी तथा पति व ससुरालियों के खिलाफ भरण-पोषण व दहेज एक्ट का मामला न्यायालय में लगा दिया है।

बताते हैं कि इस बीच मनोज ने ग्राम चितारा की एक लड़की से शादी कर ली और गुपचुप अपने घर में रखे हुए था। जब यह जानकारी प्रीति को लगी तो वो सुबह 9 बजे से मनोज के घर आकर बैठ गई और हंगामा किया तो शिवनारायण ने फोन करके डायल-100 बुला ली। इस बीच मनोज ने घर के पीछे के रास्ते से अपनी दूसरी पत्नी को परिजनों की मदद से रवाना कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रीति व उसके पिता सहित मनोज व उसके पिता को वाहन में बिठाकर कोलारस ले गई।

"उस लड़की का पिता पहले भी हमारे पास आए थे, तब उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने प्रकरण न्यायालय में लगा दिया है। इतना ही नहीं न्यायालय आदेश से लड़की भरण पोषण भी ले रही है। ये लोग दूसरी शादी वाली लड़की का नाम भी नहीं बता पा रहे हैं। अभी बातचीत कर रहे हैं।"
सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी कोलारस

Published on:
18 Sept 2017 11:10 pm
Also Read
View All