ग्वालियर

GF ने प्रेमी को दिया धोखा,सुसाइड नोट में लिखी यह बात और झुल गया फांसी पर

मुडिय़न के कुआं इलाके में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली

2 min read
Dec 10, 2017
youth

ग्वालियर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुडिय़न के कुआं इलाके में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो कमरे में उसकी बॉडी लटकी हुई देखकर वह दंग रह गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। २३ वर्षीय मनीष पुत्र प्रहलाद कमरिया निवासी खिरियाघोंघी मुडिय़न कुआं पर निवास करता था।

उसने शनिवार की शाम अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने किसी युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात लिखी है।

सुसाइट नोट में लिखा है प्रेमिका द्वारा धोखा दिए जाने से वह आत्महत्या कर रह है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जान से मारने की धमकी
सीतासागर मेला ग्राउंड के पास विवाद हो जाने पर दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

स्थानीय होलीपुरा निवासी शिवम पुत्र प्रदीप निचरेले ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी सुदीप भार्गव एवं संदीप भार्गव निवासीगण बुंदेला कॉलोनी ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

Published on:
10 Dec 2017 02:38 pm
Also Read
View All