ज़हीर का संन्यास, ग्वालियर में भारत को दिलाई थी बड़ी जीत…

जहीर खान ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 92 टेस्ट और 200 एक दिवसीय मैच खेले हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2015, 1:53 PM IST
#zahir khan, retired, international cricket, test
#zahir khan, retired, international cricket, test match odi match, #cricket news
(ग्वालियर में खेले गए मैच की फाइल फोटो)

भोपाल/ग्वालियर। जहीर खान ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 92 टेस्ट और 200 एक दिवसीय मैच खेले हैं। जहीर के टेस्ट में 311 विकेट हैं और वहीँ उन्होंने एकदिवसीय मैच में 282 विकेट लिए हैं। जहीर ने इसके अलावा 17 टी ट्वेंटी मैच भी खेला है।

15 नवम्बर 2007 को भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए चौथे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर सीरिज अपने नाम की थी। भारत तब 3-1 से आगे था। ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जहीर खान ने भारत के लिए महत्वपूर्ण दो विकेट लिए थे।

भारत ने तब अपनी ज़मीन पर 1983 के बाद पाकिस्तान से सीरिज जीती थी। ग्वालियर में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरा और उसका पहला विकेट टीम के खाता खुलने से पहले ही गिर गया। मैच के पहले ही ओवर में आरपी सिंह की दूसरी ही गेंद पर सलमान बट एलबीडब्ल्यू हो गए। टीम को इस झटके से उबारते हुए कप्तान शोएब मलिक और यूनुस ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की शानदार साझेदारी की थी। कप्तान मलिक 31 रन बनाकर ज़हीर ख़ान की गेंद पर 20 वें ओवर में बोल्ड हो गए थे। ज़हीर ने तनवीर को 6 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू किया था। अपने 10 ओवर में चालीस रन देकर ज़हीर ने दो विकेट लिए थे।

केन्या के खिलाफ शुरुआत
ज़हीर का इंटरनेशनल करियर अक्टूबर, 2000 में शुरू हुआ था। केन्या के खिलाफ उन्होंने पहला वनडे खेला था और उसके कुछ ही दिनों बाद बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। इसके बाद अगले 14 साल तक वे भारत के मुख्य गेंदबाज़ रहे। इस दौरान उन्होंने भारत को कई टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी रिवर्स स्विंग गेंदबाज़ी से वे अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज़ों को भी छकाने में कामयाब रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट
हालांकि पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र का असर उनकी गेंदबाज़ी पर दिख रहा था। 37 साल के ज़हीर ने आखिरी टेस्ट फरवरी, 2014 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, जबकि अंतिम वनडे अगस्त, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

माना जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद ज़हीर अभी कुछ समय आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वे मौजूदा समय में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा हैं।

राजीव शुक्ला ने ट्विटर पर दी शुभकामना
राजीव शुक्ल ने कहा, बात 2002 की है। तब मैं टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर इंग्लैंड दौरे पर गया था। ज़हीर तबसे मेरे सबसे पसंदीदा गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने ज़हीर को शुभकामना देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है ज़हीर आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे।
Published on:
Also Read
View All
Gold Silver Price: चांदी 1 हफ्ते में ही 20,000 रुपये टूटी, सोने में भी बड़ी गिरावट, उधर ग्लोबल मार्केट में लड़खड़ाकर टूटे भाव

राजस्थान की भारत-PAK सरहद पर नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदी जारी, रात 7 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बैन, जानिए बड़ी वजह

क्या परमाणु नीति बदलेगा ईरान? सांसद ने सुप्रीम लीडर से मांगी एटम बम बनाने की इजाजत, बोले- अब दुश्मन के आगे बेबस नहीं रह सकते

Chhattisgarh Board Exam: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वालों की बढ़ेगी कमाई, केंद्राध्यक्ष को मिलेंगे 200 और पर्यवेक्षक को 75 रुपए

नाक और ठुड्डी पर दिखने वाले छोटे काले दागों से हैं परेशान? जानिए कारण और बचाव के उपाय