हमीरपुर

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल ने सीएम योगी को कहा यह

हमीरपुर के बाहुबली पूर्व विधायक अशोक सिंह चन्देल को ज़िला कारागार हमीरपुर से आगरा जेल भेजा गया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 4:37 PM IST
Ashok Chandel
Ashok Chandel

हमीरपुर. हमीरपुर के बाहुबली पूर्व विधायक अशोक सिंह चन्देल को ज़िला कारागार हमीरपुर से आगरा जेल भेजा गया। जेल बदले जाने का आदेश मिलते ही ज़िला प्रशासन और जेल प्रशासन ने रातों रात अशोक सिंह को हमीरपुर जेल से निकाल कर आगरा जेल रवाना कर दिया। आपको बताते चलें कि हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल पर 1997 में हुए सामूहिक हत्याकांड काे आरोप थे। इसपर हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल को अशोक सिंह चंदेल सहित 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद 13 मई को अशोक सिंह चंदेल ने अपने 7 साथियों के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बाकी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से सभी लोग हमीरपुर जेल में थे और अशोक सिंह चन्देल की विधानसभा से 7 जून को सदस्यता भी ख़तम कर दी गई थी।

जिला कारागार का बिगड़ रहा था माहौल-

वादी पक्ष राजीव शुक्ला लगातार इस बात की शिकायत कर रहे थे कि अशोक सिंह चन्देल और उनके साथियों के हमीरपुर जेल में रहते हुए उनको खतरा है। जब जिलाकरागर के पुलिसकर्मियों को जेल का माहौल बिगड़ने की आशंका लगी, जिसपर सरकार ने सोमवार देर रात अशोक सिंह चन्देल और उसके साथी डब्बू सिंह का हमीरपुर से दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया है। अशोक सिंह को आगरा जेल भेजा गया है जबकि डब्बू सिंह को फतेहगढ़ जेल भेजा गया है।

जेल से मुस्कुराते हुए निकले गहलोत, सीएम के लिए कहा यह-
हमीरपुर जेल से निकलते समय अशोक सिंह गहलोत मुस्कुरा रहे थे। व बाहर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। चेहरे पर शिकन नहीं थी। कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने का जैसे उन्हें गम नहीं था। उन्होंने गाड़ी में बैठने से पहले जेल बदले जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल