2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

Hamirpur Police Encounter: हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी हीरालाल को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, सबूत जुटाने के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। बच्ची का शव रविवार रात अरहर के खेत में मिला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 2 Nov 2026, 9:27 AM IST

UP News

हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी

Hamirpur Rape Murder Case: हमीरपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने के मामले में आरोपी हीरालाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस उसे सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान पावर हाउस के पीछे उसने पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इससे पहले रविवार रात बच्ची का शव अरहर के खेत में मिला था।

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ ले गया था आरोपी

मामला हमीरपुर के मुस्करा कस्बे का है। यहां रहने वाली तीन साल की बच्ची रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कस्बे का रहने वाला हीरा उसे अपने साथ ले गया। वह बच्ची को गहरौली मार्ग स्थित नई बस्ती के पास अरहर के खेत में ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने खेत में बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी पैजामी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में छोड़कर अपने घर लौट आया।

शाम 4 बजे से परिवार कर रहा था बच्ची की तलाश

बच्ची के पिता के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे जब बेटी घर और आसपास कहीं नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन और पड़ोसी आसपास के खेतों और इलाकों में बच्ची को खोजने लगे। परिवार का आरोप है कि बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घरवालों के साथ बच्ची को खोजता रहा आरोपी

बच्ची की तलाश में आरोपी हीरा भी परिवार और गांव के लोगों के साथ शामिल हो गया। वह लगातार लोगों के साथ बच्ची को खोजने का दिखावा करता रहा। इस दौरान परिवार के लोगों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। रविवार रात करीब 8 बजे गहरौली मार्ग पर नई बस्ती के पास अरहर के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शव उठाने को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हीरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के दौरान परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

सबूत जुटाने के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे घटनास्थल पर सबूत जुटाने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान पावर हाउस के पीछे उसने पहले से रखे तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश