11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, पोती ने कमरे में देखा खून

हमीरपुर में 68 वर्षीय ठाकुरदास अहिरवार की घर में सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे हैं। परिवार ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है।
2 min read
Google source verification
Hamirpur Elderly Man Murder

हमीरपुर में हत्या के बाद जुटी भीड़। पत्रिका

Thakurdas Ahirwar Murder: हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में घर में सो रहे 65 वर्षीय ठाकुरदास अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की बात बताई है। हालांकि, पुलिस ने प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को तड़के करीब तीन बजे ठाकुरदास की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद मुस्करा थाना पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास संभावित सुराग तलाशे।

रात 2 बजे कमरे में पहुंची पोती

परिजनों के अनुसार, ठाकुरदास शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोए थे। करीब दो घंटे बाद उनकी पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई। फर्श पर खून देखकर उसने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

परिवार ने पहले ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। प्रधान से सूचना मिलने के बाद मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और दूसरे संभावित साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी आरोपी तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

न हत्या की वजह पता, न किसी पर शक

मृतक के बेटे नरेश ने पुलिस को बताया कि परिवार को हत्या के पीछे की वजह मालूम नहीं है। परिजनों ने किसी व्यक्ति पर संदेह भी नहीं जताया है। पुलिस अब हत्या के कारण और आरोपी की पहचान का पता लगाने के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के गले पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।